NSUI के नवनियुक्त अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के मामले में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है,मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले आशुतोष ओबीसी से हैं जिसकी बहुलता प्रदेश में है,विगत चुनाव के बाद एक सामूहिक संगठन सामने आया था सामूहिक अर्थात भाजपा कांग्रेस के कतिपय नेताओ का संयुक्त गठबंधन जिसमे तय हुआ था कि उनके हित के लिए वो एकजुट होकर हमला करेंगे,अन्य पिछड़ा वर्ग से आने वाले आशुतोष चौकसे को भी उक्त संगठन का शिकार माना जा रहा है।
पुलिस की जांच जारी है….
पूर्व में
भोपालः मध्यप्रदेश NSUI के नवनियुक्त अध्यक्ष आशुतोष चौकसे का एक ऑडियो और वाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में अध्यक्ष आशुतोष चौकसे कार्यकर्ताओं को पद देने के लिए पैसे की मांग कर रहे हैं। ऑडियो और चैटिंग वायरल होने के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। चौकसे ने वायरल वीडियो को फर्जी बताते हुए क्राइम ब्रांच में शिकायत की है।
वायरल वाट्सएप चैटिंग में एक दावेदार को अध्यक्ष बनने के लिए 5 लाख रुपए तक देने की बात कह रहा है। वहीं उसके उत्तर में उसे लिखा गया है कि तुम्हारा एक साथी 9 (लाख रुपए) देने को रेडी है। बता दें कि भोपाल के आशुतोष चौकसे को 7 मई को एनएसयूआई का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।






