Thursday, May 7, 2026
Uncategorized

30 करोड़ की संपत्ति कुर्क भू माफिया की

धोखाधड़ी से करोड़ों की जमीन हथियाने वाले लोगों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। राजधानी लखनऊ की कमिश्नरेट पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर एक्ट व भूमाफिया के आरोपी रियाजुल इस्लाम की तीस करोड़ 65 लाख रुपए कीमत की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया। डीसीपी पूर्वी अमित कुमार आनंद ने बताया कि कुर्क करने का आदेश जारी होने के बाद दोनों की सम्पत्तियों की सूची तैयार कराई गई है। डीसीपी ने बताया कि रियाजुल इस्लाम गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र स्थित मलेशेमऊ गांव का निवासी है।
उन्होंने बताया कि रियाजुल इस्लाम धोखाधड़ी और फर्जी कागजात के जरिए करीब तीस करोड़ 65 लाख रुपए कीमत की जमीन हथिया रखा था। इस मामले में गोमतीनगर विस्तार थाने में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की गई तो सही पाया गया। उन्होंने बताया कि धोखाधड़ी कर जमीन हथियाने वाले रियाजुल इस्लाम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ भूमाफिया की भी धारा में कार्रवाई की गई है। पुलिस का दावा है कि रियाजुल इस्लाम सरकारी जमीनों के अलावा कई कमजोर लोगों की जमीन हथिया लिया है।

Leave a Reply