Thursday, May 7, 2026
Uncategorized

पाकिस्तान जिंदाबाद बजा रहा था फोन पर,पुलिस ने पकड़ा,सेक्युलर और लिबरल नमकहराम, गद्दार कूदे समर्थन में

 

उत्तर प्रदेश के बरेली में “पाकिस्तानी गाना” सुनने के आरोप में दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया गया है. दोनों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया. मामला बरेली के भुता थाना क्षेत्र का है. जिले के सिंघाई मुरावान गांव में एक दुकान पर कथित रूप दोनों लड़के ये गाने सुन रहे थे. इस पर गांव वालों ने आपत्ति जताई थी. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक दुकान के भीतर दो लड़के हैं और एक गाना बज रहा है जिसके बीच-बीच में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लग रहे हैं. हालांकि दी लल्लनटॉप स्वतंत्र रूप से इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

क्या है वीडियो में?

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी के जिला महामंत्री शिव प्रताप सिंह ने बरेली के एडीजी से इसकी शिकायत की थी. इसके बाद एडीजी ने भुता पुलिस को जांच के आदेश दिए. बरेली पुलिस ने ट्विटर पर बताया,

“भुता थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाकिस्तान जिंदाबाद का गाना बजाए जाने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसके बाद आईपीसी की धारा 153 बी, 504 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया. घटना की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

आरोपियों का पक्ष

आरोपी लड़के के बड़े भाई सद्दाम हुसैन ने बताया कि पुलिस पहले उन्हीं को पकड़कर ले गई थी. हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया. सद्दाम ने कहा,

“छोटे भाई ने गाना बजाया था. मैं उस वक्त बरेली में था. छोटे भाई ने गलती से फोन में गाना बजा दिया. उसे मोबाइल चलाना नहीं आता है. बाद में उसे पता चला कि उसका वीडियो भी बना लिया गया. डर से उसने बताया भी नहीं था कि ऐसा कुछ हुआ है.”

वहीं आरोपी की मां ने बताया कि इससे पहले उनके बेटे ने ऐसा गाना कभी नहीं बजाया था. उन्होंने कहा

“पुलिस दोनों लड़कों को पकड़कर ले गई है. एक बच्चा सौदा लेने आया था. उसी के फोन में गाना बज रहा था. मेरा बेटा उसे सामान दे रहा था. हमारे बच्चे ने गलती की. लेकिन उसको माफ कर देना चाहिए और छोड़ देना चाहिए.”

उधर बीजेपी नेता शिव प्रताप सिंह ने कहा कि उन्हें स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना दी थी. इसके बाद उन्होंने तुरंत अधिकारियों को जानकारी दी. शिव प्रताप ने कहा कि ऐसे ‘देशद्रोही’ लोगों को पता होना चाहिए कि यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार है और देश विरोधी बातें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी.

Leave a Reply