Thursday, May 7, 2026
Uncategorized

केजरीवाल से भी आगे भगवंत मान, आने वाले समय मे अंग्रेज नौकरी मांगने, पंजाब आएंगे

पंजाब के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 9 अप्रैल को महाराणा रणजीत सिंह तकनीकी विश्वविद्यालय भटिंडा के प्रथम दीक्षांत समारोह के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ऐसी प्लानिंग कर रही है कि यहां पर अंग्रेज भी नौकरी मांगने आएंगे। भगवंत मान के बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स कहने लगे कि अब तो कॉमेडी छोड़ दीजिए।

भगवंत मान का पूरा बयान : पंजाब सीएम द्वारा छात्रों को संबोधित करते हुए कहा गया, ‘ इस बार भी पौने तीन लाख बच्चों के विदेश जाने की संभावना है। जब कोई बच्चा विदेश जाता है तो सिर्फ वो ही बाहर नहीं जाता। उसके साथ प्रति व्यक्ति 15 लाख रुपए भी बाहर जाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि थोड़ा सा समय दो, ऐसा प्लान बनाएंगे कि अंग्रेज भी यहां नौकरी मांगने के लिए आएंगे।

यूजर्स ने यूं ली चुटकी : हरविंदर सिंह नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया कि इससे बड़ा मजाक आज के दिन के लिए कुछ और नहीं हो सकता है। रवि शाह नाम के यूजर ने कमेंट किया – भाई प्लीज नरेंद्र मोदी बनने की कोशिश मत करिए, पहले पंजाबियों को नौकरी तो दीजिए। आहूजा पूछते हैं कि अरे भाई वह दिन आएगा कब? नीतू वर्मा लिखती हैं, ‘ राहुल गांधी कौन थे क्या जो भगवंत मान भी इस तरह के बयान देने लगे।’

 

Leave a Reply