भोपाल: एक शख्स को अपने फेसबुक पेज पर जय श्री राम लिखना महंगा पड़ गया। उसे कुछ मुस्लिम युवकों ने घर में घुस कर बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं घर में तोड़ फोड़ भी की। मामला राजधानी भोपाल का है। जहां पीड़ित मुन्नवर अंसारी का आरोप है कि जय श्री राम लिखने पर उसे घर खाली करने को कहा गया है और ना खाली करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
घटना कोखता गांव की है। जहां पीड़ित ने फेसबुक पर लाइव होकर इंसाफ की गुहार लगाई है। उसने फेसबुक लाइव होकर बताया कि मारपीट करने वाले युवक कह रहे थे कि बुला लो बजरंगियों को, बुला लो भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा को, हमारा कुछ नहीं होगा। घटना की सूचना पर थाना बिलखिरिया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, पीड़ित का तर्क है कि 15 से ज्यादा लोगों ने उससे मारपीट की है लेकिन चोट देखकर नहीं लग रहा कि इतने लोगों ने मारपीट की है। हालांकि मामले को जांच में रखा गया है। वहीं पीड़ित ने न्याय न मिलने पर आत्महत्या की धमकी दी है





