Thursday, May 7, 2026
Uncategorized

रामनवमी जुलूस पर मुसलमानों ने हमला किया:एक और कांग्रेस गठबंधन सरकार राज्य में हिंदुओं पर हमला

Communal Tension In Jharkhand: जुलूस पर पथराव के बाद हालात बेकाबू… रणक्षेत्र बना शिवाजी चौक… खूंटी में बाजार बंद… धारा 144 लागू

Communal Tension In Jharkhand झारखंड के खूंटी जिले में रामनवमी के मंगलवारी जुलूस पर पथराव के बाद तनाव कायम है। बाजार बंद कराने निकले अखाड़ा सदस्यों पर लोगों ने फिर पथराव कर दिया है। इलाके में तनाव की स्थिति है। एक घंटा तक रणक्षेत्र बना रहा शिवाजी चौक।

Stone Pelting On Ram Navami Procession जिला मुख्यालय खूंटी में मंगलवारी जुलूस पर समुदाय विशेष के लोगों द्वारा पथराव के बाद उत्पन्न तनाव जारी है। बुधवार की सुबह भट्टी रोड व शिवाजी चौक के पास फिर से पथराव की घटना घटी। इस दौरान करीब एक घंटा तक शिवाजी चौक रणक्षेत्र बना रहा। दोनों ओर से रूक-रूककर पथराव होता रहा। इसके बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। धारा 144 लागू कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, एसपी अभियान रमेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सैयद रियाज अहमद, मुख्यालय डीएसपी, एसडीपीओ, अंचल अधिकारी मधुश्री मिश्रा, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रवि प्रकाश, खूंटी, मुरहू व मारंगहादा थाना प्रभारी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। चारों ओर लाउडस्पीकर से सभी को अपने-अपने घर लौट जाने और भीड़ ना लगाने की अपील की जा रही है। बुधवार को सुबह से ही जिला मुख्यालय का माहौल बिगड़ा हुआ है।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की रात रामनवमी को लेकर निकले मंगलवारी जुलूस पर आजाद रोड में समुदाय विशेष के लोगों ने जमकर पथराव किया जिससे आक्रोशित अखाड़ा समिति के सदस्यों ने असमाजिक तत्वों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।

स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस-प्रशासन ने बुधवार दिन के 12 बजे तक दोषियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया जिसके बाद सभी अखाड़ा समिति के सदस्य यह कहते हुए मान गए कि गिरफ्तारी होने तक जिला मुख्यालय का बाजार बंद रहेगा।

बुधवार सुबह बड़ी संख्या में विभिन्न अखाड़ा के सदस्य और हिंदू संगठनों के सदस्य सड़क पर उतर कर दुकान बंद कराने लगे तो इस दौरान फिर से हुई पथराव की घटना से माहौल बिगड़ गया। उपायुक्त ने बताया कि झड़प में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है तथा फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है एवं कहीं से जन-धन की हानि की खबर नहीं है।(भाषा)

Leave a Reply