पीएसी जवानों को निशाना बनाया था उसके संबंध में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है
गोरखनाथ मंदिर परिसर में पीएससी के जवानों पर दो लोगों ने हमला किया था। उस केस में गोरखपुर का ही रहने वाला मुर्तजा अब्बासी पुलिस की गिरफ्त में हैं जबकि दूसरा हमलावर फरार है। यूपी पुलिस ने इस हमले को आतंकी वारदात होने से इनकार नहीं किया है। लेकिन इन सबके बीच कुछ चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। मुर्तजा के पिता का कहना है कि उनका बेटा मानसिक तौर पर अस्थिर है। लेकिन पुलिस ने जब मुर्तजा के लैपटॉप को खंगाला तो कई तरह की हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। मुर्तजा के लैपटॉप से पता चलता है कि वो जाकिर नाईक के विचारों से प्रभावित था। मुर्तजा के लैपटॉप में कई दफा जाकिर नाईक के भड़काऊ भाषणों को सुना और देखा पाया गया है।
गोरखपुर मंदिर हमला मामला
आरोपी मुर्तजा के पास से मिले संदिग्ध सामान। आतंकी आतंकी संगठन से जुड़े होने की आशंका।
लैपटॉप और पैन ड्राइव से मिले जेहादी वीडियो
जाकिर नाईक लोन वुल्फ अटैक के वीडियो देखा करता था आरोपी।
जांच में पता चला है कि मुर्तजा अब्बासी बीते कुछ दिनों में मुंबई, कोयंबटूर, और नेपाल में गया था। जानकारी जुटाई जा रही है ।
मुर्तजा के दो मददगारो से हो रही है पूछताछ
यूपी एटीएस और एसटीएफ को अब तक कि जांच में पता चालक है कि वो जेहादी वीडियो देखता था।मुर्तजा के लैपटाप से आतंकी संगठन आइएस से संबंधित कुछ वीडियो और साहित्य बरामद हुआ है। ऐसे में जांच टीम ये पता कर रही है कि इसके पास सिर्फ वीडियो हैं या वाकई इसके तार आइएस या किसी आतंकी संगठन से जुड़े हैं।मुर्तजा की ट्रैवल हिस्ट्री से लेकर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
लोन वोल्फ अटैक के तौर-तरीके इंटरनेट पर खोजता था।
लोन वोल्फ अटैक
तफ्तीश में बड़ा खुलासा ये हुआ है कि आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी कट्टरपंथी के वीडियो देखा करता था।मुर्तजा की ट्रैवल हिस्ट्री से लेकर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। लोन वोल्फ अटैक के तौर-तरीके इंटरनेट पर खोजता था।तफ्तीश में बड़ा खुलासा ये हुआ है कि आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी कट्टरपंथी के वीडियो देखा करता था।
गोरखनाथ मंदिर पर हमला करने से पहले मुर्तजा ने अबू हमजा का एक ही वीडियो 300 बार देखा था. ये वीडियो अरब देश में नाटों से लड़ाई के दौरान शूट किया गया है जिसका इस्तेमाल गुरिल्ला युद्ध के लिए मुजाहिदों की ट्रेनिंग में होता है. लेकिन ये उस ट्रेनिंग पार्ट का केवल एक छोटा सा ट्रेलर मात्र है.
ये भी जानकारी सामने आई है कि खुफिया एजेंसियों ने 31 मार्च को ही उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ 16 लोगों के प्रोफाइल साझा किए थे, जिनमें गोरखनाथ मंदिर पर हमले की साजिश रच रहे अहमद मुर्तजा अब्बासी का भी नाम था. मुर्तजा अब्बासी इस्लामिक स्टेट को चंदा भी देता रहा है. वहीं करीब 20 दिन पहले नेपाल के रास्ते यूपी में घुसपैठ होने के सुराग भी खुफिया एजेंसियों को मिले थे.
जांच एजेंसियों ने अंदेशा जताया था कि आतंकी संगठन अयोध्या, काशी, मथुरा के अलावा अब गोरखनाथ मंदिर को भी निशाने पर लेने की तैयारी कर रहे हैं. स्पष्ट है कि गोरखनाथ मंदिर पर हुआ ये हमला कोई साधारण हमला नहीं है बल्कि ये बड़े इस्लामिक आतंकी हमले की साजिश थी, जिसे सुरक्षाबलों ने ध्वस्त किया है… लेकिन यहां सवाल ये है कि क्या इस्लामिक आतंकी योगी आदित्यनाथ की ह्त्या करना चाहते हैं? सवाल ये भी है कि क्या इस साजिश में भारत के अंदर बैठे जिहादी और अर्बन नक्सली भी शामिल हैं?
गोरखनाथ मंदिर में हमला करने वाला मुर्तबा पुलिस के हत्थे चढ़ा चुका है। उससे पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की तह तक जाने के लिए जांच का सिलसिला भी शुरू किया जा चुका है। इसी बीच यूपी एटीएस की जांच में कई हैरानजनक तथ्य सामने आ रहे हैं। बता दें कि मुर्तबा के घर की तलाशी के दौरान महंगा लेपटॉप भी बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने कुछ दिनों पहले ही ये लेपटॉप खरीदा था जिसमें वे जाकिर नाइक के वीडियो देखा करता था। पूछताछ के दौरान उसने खुद इस बात का इकबाल किया है कि पहले वो जाकिर नाइक के वीडियो मोबाइल में देखा करता था, लेकिन उसमें ऊंची आवाज नहीं आती थी जिसके बाद उसने लेपटॉप खऱीदा था।
उसने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि वो जाकीर नाइक की तकरीरों से काफी प्रभावित हुआ है। बता दें कि यूपी एटीएस की अब तक जांच में मुर्तजा के आईएसआईएस से भी तार सामने आए हैं। फिलहाल, जांच का सिलसिला अभी-भी जारी है। उधर, मुर्तजा के घर से एक और शख्स को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, मुर्तबा के पास से उर्दू में लिखी एक किताब भी बरामद हुई है। कथित तौर पर वो उसी पुस्तक से आतंक का अ से अनार सीख रहा था। यूपी एटीएस द्वारा बरामद की गई अब तक की पूछताछ से यह जाहिर होता है कि मुर्तजा ने आतंक की राह पर चलने का पूरा मन बना लिया था।
वो जिहादी मानसिकता की गिरफ्त में आ चुका था। वो विभिन्न प्रकार के मौलानाओं की तकरीरें भी सुना करता था। बता दें कि रविवार को गोरखनाथ मंदिर में मुर्तजा ने अल्लाह हू अकबर का नारा लगाकर हमला किया था जिसमें दो जवान घायल हो गए थे। कथित तौर पर मुर्तजा की प्लानिंग मंदिर को अपने चपेट में लेने की थी, लेकिन मंदिर की सुरक्षा में मुस्तैद सुरक्षाबलों ने उसके नापाक इरादों को धरातल पर उतरने से पहले ही मौत के घाट उतार दिया। इस हमले के बाद यूपी में सुरक्षा- व्यवस्था दुरूस्त कर दी गई है।





