MP में बना देश का सबसे बड़ा बम: एक झटके में उड़ा देगा पाकिस्तान-चीन का कोई भी हिस्सा, जानें डिटेल
MP Big News: मध्य प्रदेश की खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ने 500 किलो के GP बम बनाए हैं. इससे सेना की ताकत बढ़ गई है.
MP Big News: मध्य प्रदेश ने देश की सुरक्षा के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ने यहां 500 किलो के GP बम बनाए हैं. इससे सेना और मजबूत हो गई है. ये बम इतने खतरनाक हैं कि पाकिस्तान और चीन के बड़े से बड़े हिस्से को पलभर में खत्म कर सकते हैं. एयरफोर्स को 48 बमों की डिलीवरी कर दी गई. इस बम में दुश्मन को तबाह करने के लिए 21000 छर्रे डाले गए हैं. आयुध निर्माणी खमरिया में लंबी प्रक्रिया के बाद इन्हें बनाया जा सका. बनाने के बाद इनका क्वालिट टेस्ट भी हुआ.
जबलपुर. मध्य प्रदेश ने देश की सेना की ताकत बढ़ाई है. यहां बने 500 किलो के GP (General Purpose Bomb) बम से सेना और मजबूत हो गई है. इन बमों को म्युशियन इंडिया लिमिटेड की यूनिट आयुध निर्माणी खमरिया ने बनाया है. ये बम इतने खतरनाक हैं कि पाकिस्तान और चीन के बड़े से बड़े बंकर और किसी भी हिस्से को एक झटके में तबाह कर सकते हैं. एयरफोर्स की टीम शुक्रवार को इन 48 बमों को लेकर डिपो के लिए रवाना हो गई.
जानकारी के मुताबिक, DGAQA के कमांडिंग ऑफिसर और आयुध निर्माणी के अधिकारियों की मौजूदगी में ये खेप रवाना की गई. बेहद घातक मारक क्षमता से लैस इस बम में 21000 छर्रे हैं. ये किसी भी दुश्मन के छक्के छुड़ा देंगे. आयुध निर्माणी खमरिया में लंबी प्रक्रिया के बाद इन्हें बनाया जा सका. बनाने के बाद इनका क्वालिट टेस्ट भी हुआ.
वायु सेना के लिए अहम प्रोजेक्ट
खास बात ये है कि इस बम का डिजाइन से लेकर निर्माण इसी आयुध निर्माणी खमरिया में हुआ है. आयुध निर्माणी के जनरल मैनेजर एसके सिन्हा ने बताया कि 500 किलो GP बम का उत्पादन एक जबरदस्त और अहम प्रोजेक्ट है. इससे वायु सेना की ताकत और बढ़ेगी. बताया जाता है कि यह भारत का सबसे बड़ा बम है. इसका वजन 500 किलो तो है ही, साथ ही इसकी लंबाई 1.9 मीटर है. इस बम को सुखोई SU-30 MKI और जगुआर में लगाकर इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे जबलपुर की आयुध निर्माणी फैक्ट्री के एफ-6 सेक्शन में बनाया गया है.
हमारे लिए बड़ी उपलब्धि- सिन्हा
इन बमों की खेप को जनरल मैनेजर एसके सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने कहा कि आयुध निर्माणी खमरिया के कर्मचारियों के लिए आज का दिन बहुत खास है. हम सभी के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है.





