अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में लाखों नौकरियां देने की बात कही थी। बीजेपी ने इस पर आंकड़े देते हुए केजरीवाल के दावों को झूठा बताया था। अब ऐसा ही झूठ केजरीवाल की पार्टी के नेता और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बोला। भगवंत मान ने पंजाब विधानसभा में सेना की तैनाती पर बयान दिया। इस पर केंद्र सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय में सीनियर एडवाइजर और बड़े पत्रकार कांचन गुप्ता ने उनकी पोल खोली है। पहले आपको बताते हैं कि भगवंत मान ने विधानसभा में क्या कहा। भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि पठानकोट बेस पर आतंकी हमले के दौरान केंद्र ने पंजाब में सेना की तैनाती के लिए राज्य से धनराशि मांगी थी और उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की, तब इससे राहत मिली।
इस पर कांचन गुप्ता ने ट्विटर पर मान की पोल खोल दी। कांचन गुप्ता ने भगवंत मान के बयान वाला वीडियो ट्वीट करते हुए इसे खतरनाक झूठ बताया। गुप्ता ने लिखा कि केंद्र सरकार सुरक्षाबलों की तैनाती के लिए सभी राज्यों से धनराशि लेती है। गृह मंत्रालय ने पठानकोट में 2 से 27 जनवरी 2016 के दौरान केंद्रीय बलों (सेना नहीं) की तैनाती के लिए 6.35 करोड़ रुपए मांगे थे। पंजाब में उस समय अकाली दल और बीजेपी की सरकार थी। उस सरकार ने केंद्र से बिल को रद्द करने का आग्रह किया था और बिल रद्द किया गया। कांचन गुप्ता ने आगे लिखा कि जिस समय की बात भगवंत मान कर रहे हैं, उस वक्त वो आप के सांसद थे और इस मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है।
भगवंत मान के झूठ का पर्दाफाश जब कांचन गुप्ता ने किया, तो ट्विटर पर लोग भगवंत मान को ट्रोल करने लगे। तमाम यूजर्स ने झूठा बयान देने पर मान को जमकर खरी-खोटी सुनाई। लोगों ने उनके बारे में प्रचलित अफवाहों को लेकर भी तंज कसने में कोई कोर-कसर नहीं रखी। आप भी देखिए, विधानसभा में झूठ बोलकर किस तरह भगवंत मान यूजर्स के निशाने पर आए…
पठानकोट जनवरी 2016 में हुआ, पंजाब में तब अकाली दल की सरकार थी।
मनोहर पारिकर रक्षा मंत्री थे, उनके बाद अरूण जेटली तथा बाद में निर्मला सीतारमण रक्षा मंत्री बनीये झूठ की दुकान राजनाथ सिंह से कब मिला?
— मनु🇮🇳 (@ranamanu) April 1, 2022
सबसे पहले इसका ब्रांड पता करो। शायद रात की उतरी नहीं शराबी की। यूक्रेन को भी 1 मसखरे ने बर्बाद कर दिया है,पंजाब को भी ये नमूना ही बर्बाद करेगा। झंडा अमली कहीं का, जैसे इसका मालिक कुछ भी बकवास करके बाद में माफियां मांगता फिरता है ना, इसका भी यही हाल होना है।
— vatsdaksh3492 (@vatsdaksh3492) April 1, 2022





