कव्वाल ने BJP MLA के सामने लिया मोदी-शाह-योगी का नाम, फिर बोला- गरीब नवाज चाहें तो…
Rewa Qawwal Nawaz Sharif Viral Video: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Viral Video) पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, मनगवां इलाके में उर्स मेले को दौरान एक कार्यक्रम का आयोजिन किया गया था. इसमें कानपुर (Kanpur) से आए कव्वाल नवाज शरीफ (Qawwal Nawaz Sharif) ने हिंदुस्तान की एकता को लेकर विवादित टिप्पणी की. कव्वाल ने पहले पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का नाम लिया. फिर कहा कि अगर गरीब नवाज चाहें तो हिंदुस्तान का पता नहीं रहेगा. बताया यह भी जा रहा है कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बीजेपी विधायक पंचू लाल प्रजापति भी मौजूद थे.
रीवा. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) जिले के मनगवां में आयोजित उर्स मेले से हैरान कर देने वाला वीडियो (Viral Video) सामने आया है. कार्यक्रम के दौरान आयोजित समारोह में गाते हुए कानपुर के कव्वाल ने हिंदुस्तान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी. इसके बाद अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में गाते हुए कव्वाल ने कहा कि अगर गरीब नवाज चाहें तो हिंदुस्तान का पता नहीं रहेगा, बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बीजेपी के स्थानीय विधायक पंचू लाल प्रजापति भी मौजूद थे.
मंगलवार रात रीवा जिले के मनगवां कस्बे में उर्स मेले को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसमें में शामिल होने कानपुर और मुजफ्फरपुर से दो कव्वालियों को बुलाया गया था. इस दौरान कानपुर के रहने वाले कव्वाल शरीफ के द्वारा हिंदुस्तान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी गई. इसके बाद उनके द्वारा की गई टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है. इसमें कव्वाल ने कहा है कि अगर गरीब नवाज चाह लें तो हिंदुस्तान का पता नहीं चलेगा.





