पंजाब: किसानों ने लंबी में 12 सरकारी अधिकारियों को कई घंटों तक बनाया बंधक, जानें पूरा मामला
Punjab Lambi Farmers Govt Officials: ये किसान पिंक बॉलवर्म प्रजाति के कीटों से कपास की फसल को हुए नुकसान के लिये मुआवजे की मांग कर रहे थे. इस घटना के विरोध में प्रदेश भर के राजस्व अधिकारी मंगलवार को हड़ताल पर रहे. पुलिस ने कहा कि एक कृषक संघ के बैनर तले 100 से अधिक किसानों के एक समूह ने सोमवार को लंबी में उप-तहसील के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारी शाम को कार्यालय की इमारत में घुसे और अधिकारियों को आधी रात तक बंधक बनाए रखा.
चंडीगढ़ (पंजाब). फसल क्षति के लिए राहत की मांग कर रहे किसानों के एक समूह ने मुक्तसर जिले के लंबी में एक उप-तहसील कार्यालय के अंदर कथित तौर पर 12 सरकारी अधिकारियों को कई घंटों तक बंधक बनाकर रखा. एक अधिकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों द्वारा अधिकारियों को मुक्त करने से इनकार करने पर पुलिस की मदद से उन्हें सोमवार देर रात मुक्त कराया गया. बंधक बनाए गए अधिकारियों में एक नायब तहसीलदार और कुछ पटवारी शामिल थे.
ये किसान पिंक बॉलवर्म प्रजाति के कीटों से कपास की फसल को हुए नुकसान के लिये मुआवजे की मांग कर रहे थे. इस घटना के विरोध में प्रदेश भर के राजस्व अधिकारी मंगलवार को हड़ताल पर रहे. पुलिस ने कहा कि एक कृषक संघ के बैनर तले 100 से अधिक किसानों के एक समूह ने सोमवार को लंबी में उप-तहसील के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारी शाम को कार्यालय की इमारत में घुसे और अधिकारियों को आधी रात तक बंधक बनाए रखा.
उसके बाद…..
पंजाब: कपास के मुआवजे को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज, 6 किसानों की हालत गंभीर
आम आदमी पार्टी (आप) को पंजाब में सरकार बनाए ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन इसी बीच किसानों पर लाठीचार्ज का मामला सामने आ गया है। खबरों के मुताबिक कपास की फसल नष्ट होने के कारण किसान मुआवजे की मांग कर रहे थे, इसी दौरान उनपर लीठीचार्ज हुआ।
आम आदमी पार्टी (आप) को पंजाब में सरकार बनाए ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन इसी बीच किसानों पर लाठीचार्ज का मामला सामने आ गया है। खबरों के मुताबिक कपास की फसल नष्ट होने के कारण किसान मुआवजे की मांग कर रहे थे, इसी दौरान उनपर लीठीचार्ज हुआ। इस घटना में 7 किसानों के घायल होने की खबर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कपास के मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) के बैनर तले किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसान संगठन बीकेयू उगराहां ने आरोप लगाया गया है कि लांबी में हुए लाठीचार्ज के दौरान सात किसान घायल हुए हैं।
दरअसल मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का समूह लांबी में तहसील ऑफिस के बाहर धरने पर बैठा था। समूह ने तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर जाने से रोक दिया था। इसके बाद पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया। अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक रात को अधिकारियों के ऑर्डर मिलने के बाद पुलिस ने किसानों पर कार्रवाई की।
धरने पर बैठे किसानों का कहना है कि गुलाबी सुंडी से उनकी फसल खराब हो गई है, लेकिन मुक्सर जिले में मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। उनका कहना है कि सबसे ज्यादा नरमा की खेती मुक्तसर के लंबी में होती है। लेकिन यहां के सिर्फ छह गावों को ही मुआवजा देने का ऐलान किया गया है, जबकि करीब 30 गांवों को गिरदावरी में शामिल ही नहीं किया गया।





