Wednesday, May 6, 2026
Uncategorized

मामा बुलडोजर का नया कारनामा: बदमाशो का होटल जमींदोज, सड़क पर जुलूस भी

अशोकनगर (मध्यप्रदेश)। अपराधियों के खिलाफ अशोकनगर पुलिस सख्त हुई है। बुधवार शाम को पुलिस ने विदिशा रोड पर स्थित एक बदमाश का बुल्डोजर से ढाबानुमा होटल ढहा दिया। इस बदमाश ने अपने दो अन्य दोस्तों व दो युवतियों के साथ मिलकर सर्राफा व्यापारी का अपहरण किया था। पुलिस ने मामले के सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें तीन आरोपितों का बुधवार शाम को पैदल जुलूस भी निकाला गया।

दरअसल, सोमवार की शाम को तारई स्टीम मेन मार्केट में रहने वाले सर्राफा व्यापारी यश जैन पुत्र प्रदीप उम्र 23 का अपहरण कर लिया गया था। अपहरणकर्ताओं ने दो युवतियों की भी मदद ली थी। यश जैन ने पुलिस को बताया कि एक युवती से उसकी फोन पर बात होती थी। इसने दोपहर में मिलने के लिए नए बस स्टैंड पर बुलाया। यश ने इंकार किया, तो युवती ने पुलिस केश में फंसाने की धमकी दी, जिसके बाद यश जैन इस युवती से मिलने के लिए पहुंचा। यहां युवती के साथ उसकी साथी दूसरी युवती भी थी। यह दोनों व्यापारी यश को अपने साथ घूमने के लिए लेकर गईं। इसी बीच युवतियों ने अपने साथी दानिश खान, राशिम खान, इक्कू खां को बुला लिया। इन तीनों ने आकर व्यापारी को धमकाया और कहा कि युवतियों के साथ गलत काम करते हो, तुम्हारे खिलाफ एफआइआर करा देंगे। अपने घर से एक लाख रुपए मंगवाओ। इसके बाद व्यापारी से उसके पिता को फोन लगवाया। साथ ही, तीनों बदमाश व्यापारी को अपने साथ लेकर चले गए। स्वजन ने रात में पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद देहात थाना पुलिस सक्रिय हुई। रात भर पुलिस ने बदमाशों को सर्च किया, तभी यह बदमाश व्यापारी को छोड़कर भाग गए थे।

आरोपितों ने कहा था- रुपए नहीं लाए, तो बेटे की लाश ले जाना

अपहरण करने वाले आरोपितों ने व्यापारी के पिता को धमकाया और कहा कि जल्दी से हमारे बताए स्थान पर रुपए लेकर आओ। अगर रुपए लाने में तुम लोगों ने देर लगाई, तो अपने बेटे की लाश को ले जाना। इससे घर वाले घबरा गए। रात में ही वह पुलिस के पास पहुंचे। इनके साथ विधायक जजपाल सिंह जज्जी भी रात में सक्रिय हुए। बताया जाता है कि विधायक ने देहात थाना प्रभारी रोहित दुबे व पुलिस टीम के साथ बदमाशों को पकड़ने के लिए खेतों में दौड़ तक लगाई। पुलिस की सक्रियता से ही व्यापारी की जान बच सकी।

चंद मिनट में ढहा दिया होटल

व्यापारी का अपहरण करने वाले आरोपित इक्कू उर्फ इमरान का होटल शहर की विदिशा रोड पर संचालित था। बुधवार को पुलिस ने इस होटल को तोड़ने की कार्रवाई की। देहात थाना प्रभारी रोहित दुबे, कोतवाली टीआइ नरेंद्र त्रिपाठी समेत तहसीलदार रोहित रघुवंशी और सीएमओ विनोद उन्नाीतान की मौजूदगी में नगर पालिका के बुल्डोजर ने इक्कू का होटल कुछ ही मिनट में तोड़ दिया। बताया जाता है कि यह होटल अवैध तरीके से बनाया गया था और यहां नानवेज बेचा जाता था।

अपहरण के मामले में आरोपित बदमाश का अवैध होटल था, जिसे तोड़ा गया है। कोई भी गुंडा, बदमाश हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। गंभीर अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

– रघुवंश सिंह भदौरिया, एसपी

Leave a Reply