रूस की पूर्व महिला जासूस ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर सनसनीखेज खुलासे किए हैं और कहा है कि, यूक्रेन पर रूस को कब्जा करने से कोई नहीं रोक सकता है, क्योंकि पुतिन को रोकना ‘असंभव’ है और पुतिन यूक्रेन पर कब्जा करने के लिए सारी हदों को पार कर जाएंगे। पुतिन की इस ‘विषकन्या’ का नाम है आलिया रोज़ा, जिन्हें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जिस मिलिट्री प्रोग्राम में ट्रेनिंग दी गई थी, उसी मिलिट्री प्रोग्राम के तहत उन्हें भी ट्रेनिंग दी गई थी, लिहाजा आलिया रोज़ा बहुत अच्छे से पुतिन की मानसिकता के बारे में जानती और समझती है।
कैलिफोर्निया में रहती है आलिया रोज़ा
37 साल की रूस की पूर्व जासूस आलिया रोजा पिछले साल उस वक्त सुर्खियों में आई थी, जब खुलासा हुआ था, कि उसे एक ऐसे शख्त से प्यार हो गया है, जो उसके निशाने पर थी। खुलासा हुआ था, कि हनी ट्रैप के जरिए आलिया रोज को जिस शख्स को फंसाना था, उसी शख्स से आलिया को वास्तव में प्यार हो गया था और फिर उसके तमाम राज का खुलासा हो गया था।
-
मानी जाती थी रूस की खतरनाक जासूस
आलिया रोजा, रूस की काफी खतरनाक जासूसों में से एक मानी जाती थी, लेकिन जब खुलासा हो गया, कि उन्हें अपने ‘टारगेट’ से ही सच में प्यार हो गया है, तो फिर उनके लिए रूस में रहना मुश्किल हो गया था और जान बचाकर वो रूसी पुलिस के हत्थे चढ़ने से पहले ही फरार हो गई और अमेरिका आ गई। आलिया रोजा इस वक्त कैलिफोर्निया में रहती हैं और उन्होंने खुलासा करते हुए कहा है कि, पुतिन को जो चाहिए होता है, उसे वो हर हाल में हासिल करते हैं और वो किसी भी नुकसान की भरपाई के लिए तैयार रहते हैं।
आलिया रोजा के खुलासे
आलिया रोजा, जो रूसी जासूसी एजेंसी और व्लादिमीर पुतिन की मानसिकता को काफी अच्छे से जानती और समझती हैं, उन्होंने जैम प्रेस को इंटरव्यू दिया है और पुतिन की मानसिकता को लेकर कई खुलासे किए हैं। आलिया ने बताया कि, ‘मुझे उसी मिलिट्री प्रोग्राम के तहत ट्रेन किया गया था, जिस मिलिट्री प्रोग्राम के तहत पुतिन को ट्रेन किया गया था और हमने सीखा है कि, कैसे बहुत तनावपूर्ण स्थिति में भी शांत और ठंडे दिमाग से रहना है।’ उन्होंने कहा कि, पुतिन हमेशा जीतते हैं और वह इस युद्ध को भी नहीं हार सकते हैं और ना ही वो पीछे हट सकते हैं, क्योंकि, इससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान होगा।’ उन्होनं कहा कि, ‘वह इस लड़ाई के अंत तक जाएंगे’।
रूस में ही हुआ था आलिया का जन्म
आलिया रोजा का जन्म तत्कालीन सोवियत संघ में हुआ था और जब वह एक किशोरीं थीं, उसी वक्त उन्होंने रूस की जासूसी एजेंसी को ज्वाइन किया था। आलिया रोजा, रूस की एक हाई रैंक मिलिट्री अफसर की बेटी हैं और रूस की खुफिया एजेंसी में ज्यादातर सैन्य अधिकारियों के संतानों को ही शामिल किया जाता है। एक जासूस के तौर पर आलिया रोजा को एक शख्स पर नजर रखने और ‘प्यार’ बढ़ाने के लिए कहा गया था, ताकि वो उससे राज उगलवा सक, लेकिन वो उसी शख्स से प्यार में पड़ गईं और जान बचाने के लिए मॉस्को से फरा होकर लॉस एंजिल्स आ गईं और फिर 10 साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है और वो रूस वापस नहीं लौटी हैं।
पुतिन को रोकना नामुमकिन!
आलिया रोजा ने बताया कि, ट्रेनिंग सेंटर में उन्हें मानसिक तौर पर सख्ततमहो ने की ट्रेनिंग दी जाती है और बताया जाता है कि, किसी शख्स को कैसे ‘प्यार के जाल’ में फंसाना है, किसी इंसान को दिमागी तौर पर कैसे अपने पक्ष में मोड़ना है, उसके दिमाग से खेलना है, और उससे कैसे जानकारी निकालकर रूस की पुलिस के हाथों में तमाम सबूत सौंपने हैं। आलिया रोजा ने कहा कि, पुतिन का लक्ष्य ‘यूक्रेन पर पूर्ण नियंत्रण करना’ है और वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की को राष्ट्रपति पद से हटाकर किसी और नेता को राष्ट्रपति बनाना है। हालांकि, आलिया का कहना है कि, रूस और यूक्रेन, दोनों जगहों पर उसके परिवार के लोग रहते हैं, इसीलिए वो युद्ध से काफी चिंतित हैं।
पुतिन को नहीं थी प्रतिरोध की उम्मीद
आलिया रोजा ने बताया कि, ”पुतिन का मकसद साफ है, यूक्रेन को नाटो से दूर रखना। वो यूक्रेन को नाटो से ना कोई हथियार खरीदने देंगे और ना ही कोई रॉकेट। पुतिन अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कुछ भी करेंगे, लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं की थी, कि यूक्रेन के लोग इतना तगड़ा प्रतिरोध करेंगे”। पूर्व जासूस ने कहा कि पुराने रूसी बेमन यूक्रेन पर पुतिन के आक्रमण का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन दावा किया कि कई युवा सैनिक मनोबल गिरा हुआ महसूस कर रहे हैं। आलिया ने कहा कि, ‘मैं उनके साथ [परिवार और दोस्तों] हर दिन बात करती हूं और वे मुझे बताते हैं कि 45 की उम्र से ज्यादा के रूसी नागरिक पुतिन का समर्थन कर रहे हैं, क्योंकि वो डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि, ‘रूसी सैनिक आमतौर पर वे नहीं होते, जिनके पास युद्ध में जाने या नहीं जाने का कोई विकल्प होता है, बल्कि ये एक आदेश होता है और उन्हें इसका पालन करना होता है।’
शिकार फंसाने के लिए बनी ‘वेश्या’
अमेरिकी प्रेस से बात करते हुए आलिया रोजा ने बताया कि, ”जिस शख्स से मुझे प्यार हुआ, उसे फंसाने के लिए मुझे एक ‘वेश्या’ होने का नाटक करना था, जो एक क्लब से ताल्लकु रखती है और वो लड़की एक आपराधिक गिरोह के सरगना को बहका सकती थी, जो देश में ड्रग्स की आपूर्ति कर रहा था। ये काम करना काफी पागलपन भरा था, क्योंकि मैं लगातार बदमाशों के साथ घूम रही थी, जो एक दूसरे से लड़ रहे थे और एक दूसरे को मार रहे थे”। आलिया ने बताया कि, ‘सबसे दिलचस्प ये था, कि वो जिस सरगना का जासूसी कर रही थी, उसका भी नाम व्लादिमीर ही था और उसे कुछ समय बाद पता चल गया, कि मैं एक जासूस हूं।’
खुलासा होने के बाद क्या हुआ?
पूर्व जासूस आलिया ने बताया कि, ‘उन्होंने मुझे कार में बिठाया और मुझे जंगल में छोड़ दिया, वहां काफी ज्यादा अंधेरा था, और करीब 10 लोगों ने मुझे पीटना शुरू कर दिया, लेकिन फिर कुछ हैरान करने वाला वाकया हुआ और व्लादिमीर ने मुझे मारे जाने से बचा लिया।’ आपको बता दें कि, बाद में व्लादिमीर की मृत्यु हो गई और आलिया रोजा बाद में रूस के एक अमीर शख्स से साल 2006 में शादी कर ली। हालांकि, बाद में उसके जीवन में काफी खतरनाक मोड़ आया और उसके पति को जेल में डाल दिया, जहां बाद में उनकी मौत हो गई और फिर आलिया अपने बेटे के साथ मॉस्को से फरार हो गई और फिर कभी वापस नहीं लौटी।





