मुख्य बातें
यूपी में भाजपा को 294 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं सपा को 105 सीटें मिलने का अनुमान है।
पंजाब में AAP को 100 सीटें, कांग्रेस को 10 सीटें , शिरोमणि अकाली दल गठबंधन को 6 सीटें और भाजपा गठबंधन को एक सीट मिलती दिख रही है।
उत्तराखंड में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। उसे वहां 43 सीटें मिल रही हैं जबकि कांग्रेस को 24 सीटें मिल सकती हैं।
Chanakya Today Exit Poll UP, Punjab, Uttarakhand Election 2022: उत्तर प्रदेश के सातवें चरण की वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल आने शुरु हो गए है। टुडे चाणक्य एग्जिट पोल- न्यूज-24 (Exit Poll 2022) के अनुसार भाजपा की उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में सत्ता में वापसी होती दिख रही है। वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी की लहर दिख रही है।
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की वापसी
टुडे चाणक्य एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में भाजपा बड़ी जीत के साथ वापसी करती दिख रही है। और भाजपा को 294 सीटें मिलती दिख रही हैं। अगर एग्जिट पोल के आंकड़े सही होते हैं तो भाजपा 2017 जैसा प्रदर्शन करती ही दिख रही है। उस बार भाजपा को 312 सीटें मिली थी। इसके अलावा एग्जिट पोल के नतीजों से यह भी साफ हो रहा है कि इन चुनावों में बसपा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है। बसपा को 2 सीटें, कांग्रेस को एक सीट मिलने की संभावना है। वहीं समाजवादी पार्टी गठबंधन को 105 सीटें मिलने का अनुमान है।
दलसीटभाजपा +
294 (± 19)
सपा +105 (± 19)बसपा 2 (± 2)कांग्रेस1 (± 1)अन्य 1 (± 1)
पंजाब में आम आदमी पार्टी की लहर
टुडे चाणक्या एग्जिट पोल के अनुसार पंजाब में आम आदमी पार्टी की लहर दिख रही है। और दिल्ली के बाद पंजाब में कांग्रेस को सत्ता से बाहर करती दिखाई दे रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी को 100 सीटें मिलती दिखाई दे रही है। जबकि कांग्रेस को 10 सीटें , शिरोमणि अकाली दल गठबंधन को 6 सीटें, जबकि भाजपा गठबंधन को एक और अन्य को भी एक सीट मिल रही है। अगर एग्जिट पोल का अनुमान सही होता है तो आम आदमी पार्टी न केवल एक तरफा जीत हासिल कर रही है। बल्कि दूसरे दल 10 सीट हासिल करने में संघर्ष करती नजर आ रही है। साफ है केजरीवाल-भगवंत मान की जोड़ी को पंजाब की जनता स्वीकर कर लिया है। वहीं कांग्रेस के लिए चन्नी का दांव कमाल नहीं कर पाया है।
दलसीटआम आदमी पार्टी
100 (± 11)
कांग्रेस 10 (± 7)शिअद + 6 (± 5)भाजपा +1 (± 1)अन्य 0 (± 1)
उत्तराखंड का एग्जिट पोल
यूपी की तरह उत्तराखंड में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। उसे वहां 43 सीटें मिल रही हैं जबकि कांग्रेस को 24 सीटें और अन्य को तीन सीटें मिलती दिख रही हैं। इन अनुमानों से साफ है भाजपपा आसानी से सरकार बनाएगी।। वहीं तीसरे विकल्प के रूप में उतरी आम आदमी पार्टी को कोई प्रभाव डालती नजर नहीं आ रही है।
दलसीटभाजपा
43 (± 7)
कांग्रेस 24 (± 7)आम आदमी पार्टी -अन्य 3 (± 3)





