Tuesday, May 5, 2026
Uncategorized

30 शिया मुसलमानों को बम धमाके से उड़ाया मस्जिद में,हर तरफ लाश के टुकड़े,हर तरफ खून ही खून

पेशावर: पाकिस्तान के पेशावर (Peshawar) में बड़ा हादसा हुआ है और शुक्रवार की नमाज के दौरान इमाम बरगाह (मस्जिद) के अंदर विस्फोट (Blast during Friday Prayers) हो गया. इस हादसे में अब तक 30 लोगों को मौत हो चुकी है, जबकि करीब 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस के मुताबिक यह आत्मघाती हमला था

पेशावर के सीसीपीओ मुताबिक, कोचा रिसालदार स्थित इमामबाड़ में पुलिस सुरक्षा तैनात की गई थी. उन्होंने कहा कि शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि हमलावरों ने दो पुलिस गार्डों को गोली मार दी और जल्द ही विस्फोटक के साथ परिसर में घुस गए. यह संभवतः इमामबाड़े में एक आत्मघाती हमला (Suicide Attack) था.

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और घायलों को चिकित्सा सहायता दी जा रही है. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों ने कहा कि इस इलाके में कई बाजार हैं और आमतौर पर जुमे की नमाज के समय खचाखच भरा रहता है.

पाकिस्तान के पेशावर के किस्सा खवानी बाजार इलाके में एक मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए विस्फोट में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए. पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार के रिसालदार इलाके में एक शिया मस्जिद के सामने दोपहर बाद हमलावर ने हमला किया.
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में घायलों की संख्या बहुत अधिक है और फिलहाल 15 एंबुलेंस मौके पर पहुंच चुकी हैं और बचाव कार्य जारी है. घायलों को लेडी रीडिंग अस्पताल ले जाया जा रहा है. लेडी रीडिंग अस्पताल के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है.
जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. पाकिस्तानी निजी टीवी चैनल जियो न्यूज से बात करते हुए एसएसपी ऑपरेशन हारून राशिद ने कहा कि यह हमला जाहिर तौर पर एक आत्मघाती हमला था.
उन्होंने कहा कि हमलावर ने पहले गेट पर पुलिस गार्ड को निशाना बनाया और एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई.

 

Leave a Reply