Tuesday, May 5, 2026
Uncategorized

(LIVE VIDEO) पुलिस का लाजवाब कारनामा,गुंडो से होटल के बर्तन मन्जवाये,रफीक परदेशी उर्फ पाउडर उसका बेटा छोटू उर्फ शाहरुख, आसिफ व पाउडर के भांजे

इंदौर- मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अपराधियों का आतंक खत्म करने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। या यूं कहे कि लोगों में दहशत फैलाने वालों की अब खैर नहीं ऐसे अपराधियों का जुलूस निकालकर उन्हें सजा दे रही है। इसी कड़ी में कुछ दिनों पहले खजराना थाना क्षेत्र की एक होटल में हथियारों के साथ बेख़ौफ़ बदमाशों ने दहशत फैलाई थी। जहां पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। घटना के बाद से ही तीनों आरोपियों सहित एक नाबालिग बदमाश फरार चल रहे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में जुलूस निकाला गया।

PunjabKesari

दरसअल इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में आये दिन गुंडों बदमाशो का आतंक बना रहता है जिससे खजराना क्षेत्र की आम जनता में देहशत का माहौल बना हुआ रहता है। पूरा मामला कुछ दिनों पहले का है जहां चारों बदमाश नशे की हालत में होटल में खाना खाने पहुचे थे मगर बदमाशों द्वारा ज्यादा नशे के कारण होटल संचालक ने खाना खिलाने से मना कर दिया जिसका बदला लेने के लिए उन्होंने चाकू लहराते हुए होटल संचालक व होटल में बैठ कर खाना खाने वालों को चाकू दिखाकर डराया धमकाया और होटल में तोड़फोड़ कर सारा खाना फेंक दिया था।

PunjabKesari

वही खजराना पुलिस ने हमला करने वाले तीनों बदमाश सहित नाबालिग को गिरफ्तार कर पहले खजराना क्षेत्र में सोमवार देर रात जुलूस निकाला उसके बाद जिस होटल में बदमाशों ने तोड़फोड़ कर खाना फेंका था उसी होटल में ले जाकर टेबल कुर्सियां साफ करवाई। वही आरोपियों की पहचान रफीक परदेशी उर्फ पाउडर उसका बेटा छोटू उर्फ शाहरुख, आसिफ व पाउडर के भांजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर क्षेत्र में जुलूस निकाला गया ताकि खजराना थाना क्षेत्र से इन बदमाशों की दहशह खत्म हो सके।

 

Leave a Reply