सेमिनार के दौरान ब्यूटीशियन के बालों पर थूकने के मामले में हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब की माफी के बाद भी मामला शांत होता नजर नहीं आ रहा है। इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक आकाश विजयवर्गीय ने जावेद हबीब के सेंटर बंद करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आकाश विजयवर्गीय ने कहा है कि यह वीडियो इंदौर के सभी प्रशासनिक अधिकारियों के लिए है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जावेद हबीब एक ब्यूटीशियन पूजा गुप्ता की हेयर स्टाइलिंग कर रहे हैं। इसमें उसने पूजा गुप्ता के बालों पर थूका। मैं इसका विरोध करता हूं। अधिकारियों से निवेदन है कि इंदौर में जावेद हबीब के कुछ सैलून चल रहे हैं। एक ट्रेनिंग सेंटर भी चल रहा है। 48 घंटे के अंदर इसके नाम से चल रहे सभी संस्थानों को बंद किया जाए। हम इंदौर में इसके संस्थान नहीं चलने देंगे। अगर 48 घंटे में इसके सेंटर बंद नहीं किए तो हम इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे।
हेयर स्टाइलिंग पर सेमिनार के दौरान ब्यूटीशियन के बालों पर थूकने के मामले में हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब की माफी के बाद भी मामला शांत होता नजर नहीं आ रहा है। अब भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक आकाश विजयवर्गीय ने जावेद हबीब के सेंटर बंद करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आकाश विजयवर्गीय ने कहा है कि यह वीडियो इंदौर के सभी प्रशासनिक अधिकारियों के लिए है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जावेद हबीब एक ब्यूटीशियन पूजा गुप्ता की हेयर स्टाइलिंग कर रहे हैं। इसमें उसने पूजा गुप्ता के बालों पर थूका। मैं इसका विरोध करता हूं। अधिकारियों से निवेदन है कि इंदौर में जावेद हबीब के कुछ सैलून चल रहे हैं। एक ट्रेनिंग सेंटर भी चल रहा है। 48 घंटे के अंदर इसके नाम से चल रहे सभी संस्थानों को बंद किया जाए। हम इंदौर में इसके संस्थान नहीं चलने देंगे। अगर 48 घंटे में इसके सेंटर बंद नहीं किए तो हम इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे।
इंदौर प्रशासन ध्यान दे…@IndoreCollector @comindore pic.twitter.com/EG3pgLTdOz
— Akash Vijayvargiya (@AkashVOnline) January 7, 2022