Sunday, March 29, 2026
Uncategorized

तो राहुल गांधी ने इसलिए 1 वोट पाने वाले चन्नी को बनवाया था मुख्यमंत्री, झूठे परिवार का झूठ लगातार,दस्तावेजी सबूत

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को पंजाब के दौरे पर गए थे, तो वहां की कांग्रेस सरकार के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी उनके साथ नहीं थे। चन्नी ने मोदी के कार्यक्रम में न जाने के बारे में कहा था कि उनके स्टाफ को कोरोना हो गया है और इसी वजह से सुरक्षा के कारण वो मोदी के साथ नहीं गए। चन्नी का ये बयान अब झूठ का पुलिंदा साबित हो रहा है। उनका एक और बयान खुद उनकी पोल खोल रहा है। ये पोल पंजाब पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर की एक वायरल हो रही चिट्ठी खोल रही है। चन्नी के इन्हीं दो झूठ के बारे में आपको एक-एक कर बताते हैं। पहले बात कोरोना से स्टाफ के ग्रस्त होने की। चन्नी ने कहा कि कोरोना ग्रस्त स्टाफ के कारण वो मोदी के दौरे में नहीं गए, लेकिन पीएम की सुरक्षा में सेंध लगने के एक दिन बाद वो एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देते दिखे। बाकायदा अपनी गाड़ी में चन्नी ने रिपोर्टर को बिठाकर लाइव इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने मास्क तक नहीं पहना था। अब सवाल ये उठ रहा है कि जिस कोरोना का हवाला देकर वो मोदी के कार्यक्रम में नहीं गए, उससे बचने या रिपोर्टर को बचाने के लिए चन्नी ने मास्क क्यों नहीं पहना ?
अब आते हैं उस चिट्ठी पर, जिसने चन्नी के एक और झूठ का पर्दाफाश कर दिया है। ये चिट्ठी एडीजी लॉ एंड ऑर्डर की है। चन्नी ने मोदी की सुरक्षा में सेंध लगने के बाद ये बयान दिया था कि पीएम को हेलीकॉप्टर से फिरोजपुर जाना था, लेकिन उन्होंने बिना बताए सड़क से जाने का फैसला कर लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चिट्ठी उनके इस झूठ की पोल खोलती है। एडीजी की ओर से जारी इस सरकारी चिट्ठी में साफ लिखा गया है कि 5 जनवरी को मौसम खराब हो सकता है और सीएम और अन्य वीआईपी सड़क मार्ग से चंडीगढ़ से फिरोजपुर सेक्टर तक जा सकते हैं।


बता दें कि मोदी को फिरोजपुर जाते वक्त सुरक्षा में सेंध का सामना करना पड़ा था। इस मसले पर बीजेपी ने चन्नी पर संगीन आरोप लगाए थे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ये तक कहा था कि जब चन्नी को फोन लगाया गया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। खुद पीएम मोदी ने आधे रास्ते से लौटने के बाद बठिंडा एयरबेस पर चन्नी के अफसरों से कहा था कि अपने सीएम से कहना कि मैं बठिंडा जिंदा लौट आया। इसके बाद ही चन्नी ने आरोप लगाना शुरू कर दिया था कि पीएम की सुरक्षा में कोई सेंध नहीं लगी। चन्नी का कहना था कि रोड से जाने का कोई प्रोग्राम था ही नहीं और पीएम ने खुद ये फैसला कर लिया। जबकि, बीजेपी कह रही है कि डीजीपी और चीफ सेक्रेटरी के ग्रीन सिग्नल के बाद ही मोदी को सड़क मार्ग से ले जाने का प्रोग्राम एसपीजी ने तय किया था।

पुलिस अधिकारी ने खोल दी पोल

पंजाब की में बुधवार को दिल्ली में जाने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है इसी बीच पूरे घटनाक्रम में केंद्र सरकार के अफसरों ने गुरुवार को दावा किया है कि पंजाब सरकार का यह दावा गलत है कि सड़क मार्ग से जाने का प्लान आखिरी समय में लिया गया फैसला था।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सड़क से रास्ते बठिंडा से फिरोजपुर जाने का प्लान को लेकर पहले ही पंजाब के अफसरों से चर्चा हो गई थी रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि पंजाब पुलिस के साथ एडवांस सिक्योरिटी लाइसेंस की बैठक के दौरान एक और 2 जनवरी को एक आकस्मिक योजना के रूप में सड़क मार्ग से जाने का फैसला किया गया था और मंगलवार को इसके लिए पूरा अभ्यास भी किया गया था।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सड़क के रास्ते जाने के प्लान को पंजाब के पुलिस महानिदेशक सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने मंजूरी दे दी थी एएसएल के अधिकारी ने कहा कि पीएम के किसी भी दौरे से पहले ही अनिवार्य रूप से पूरी जांच होती है मार्ग सर्वेक्षण और कमजोर बिंदुओं से ही सभी चीजों पर विस्तार से चर्चा की गई थी जिन्हें पुलिस तैनाती के साथ सुरक्षित किया जाना था ।

वही एक अधिकारी ने नाम न छापने पर कहा कि खुफिया सूचनाओं के संदर्भ में एएसएल रिपोर्ट में मजबूत पुलिस तैनाती पर जोर दिया गया था एक पुसिस अधिकारी ने नाम न छापने ने कहा कि बुधवार को बठिंडा से लेकर एक हेलीकॉप्टर के जरिए प्रधानमंत्री को भेजे जाने की मनाई हो चुकी थी।

Leave a Reply