Friday, February 27, 2026
Uncategorized

हिन्दू को घेर कर गोली मारी, 5 मुसलमानों ने,साजिद, सद्दीक, फिरोज, इरफ़ान, शाहरुख़, सिकंदर

राजस्थान (Rajasthan) के बीकानेर में दुकान को लेकर मुस्लिमों के साथ विवाद के बाद सोमवार (3 जनवरी 2022) की शाम को तेजस्वी गहलोत नाम के एक व्यक्ति पर तलवार से हमला किया गया और गोली मार दी गई। इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों के साथ-साथ हिंदू जागरण मंच (Hindu jagran manch) ने मंगलवार (4 जनवरी 2022) को शहर में दुकानों को बंद कराने की कोशिशें की। इस दौरान मुस्लिमों और हिंदुओं के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके साथ ही हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष जेठानंद व्यास को कोटगेट पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण हालात हैं, जिसको देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

साभार: पत्रिका

इस बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए संभागीय आयुक्त नीरज के पवन, आईजी प्रफुल्ल कुमार और एसपी योगेश यादव कोटगेट थाने पहुँचे। अधिकारियों ने यहाँ दोनों समुदाय के गणमान्य लोगों को समझौते के लिए बुलाया।

इस घटना को लेकर बीजेपी नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज (Lakshmikant bharadwaj) ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “राजस्थान के बीकानेर में कल तेजकरण को साजिद, सद्दीक, फिरोज, इरफ़ान, शाहरुख़, सिकंदर ने घेरकर बीच बाज़ार मारा, गोली मार दी।”

BJP नेता के ट्वीट का जबाव देते हुए बीकानेर पुलिस ने इस घटना को मामूली बताया। पुलिस के ट्वीट के मुताबिक, “दुकान खाली करवाने की बात को लेकर दो पक्षों का विवाद है, जिनके मुकदमे दर्ज किए जा चुके है। कल हुई घटना को लेकर एक पक्ष द्वारा बाजार बंद करवाने के दौरान पत्थरबाजी की मामूली घटना हुई थी अब शांति है, वार्ता चल रही है।”

रिपोर्ट

Leave a Reply