Tuesday, February 24, 2026
Uncategorized

ISI का एजेंट,जसविंदर सिंह मुल्तानी गिरफ्तार जर्मनी से,लुधियाना बम धमाके के मास्टरमाइंड

 

जसविंदर पाकिस्तान के खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा थाआतंकी जसविंदर स‍िख फॉर जस्टिस के संस्‍थापक गुरपतवंत सिंह पन्‍नू का काफी करीबी है

लुधियानाः पंजाब के लुधियाना कोर्ट में हुए बम ब्लास्ट मामले का मास्टरमाइंड जसविंदर सिंह मुल्तानी को जर्मनी में गिरफ्तार कर लिया गया है। जसविंदर को जर्मनी पुलिस ने भारत सरकार के अनुरोध पर गिरफ्तार किया है। जसविंदर प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) से जुड़ा बताया जा रहा है। और दिल्ली-मुंबई में आतंकी हमले की साजिश रच रहा था।

जसविंदर पर आरोप है कि वह पाकिस्तान के खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा था। 45 वर्षीय आतंकी जसविंदर स‍िख फॉर जस्टिस के संस्‍थापक गुरपतवंत सिंह पन्‍नू का काफी करीबी माना जाता है। गौरतलब है कि पन्‍नू भारत में प्रतिबंधित आतंकी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जसविंदर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर लुधियाना कोर्ट में धमाके की साजिश रची थी। यही नहीं जसविंदर पाकिस्तानी आतंकियों को हथियार की आपूर्ति भी करता था। वह ISI के इशारे पर दिल्ली और मुंबई में भी हमले की साजिश रच रहा था।

Leave a Reply