Wednesday, October 21, 2026
Uncategorized

क्रिकेटर ने किया नाबालिग से बलात्कार,और भी नाबालिगों की वीडियो

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिनर यासिर और उनके दोस्त की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही है। दरअसल नाबालिग युवती से रेप के मामले में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों के खिलाफ इस्लामाबाद के शालीमार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस अब पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करवाने की तैयारी कर रही है।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित लड़की ने जो एफआईआर लिखवाई है, उसमें उसने कहा है कि यासिर और उसके दोस्त फरहान ने कथित तौर पर बंदूक की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया। उसके साथ फिल्म भी बनाई और उसे परेशान भी किया। शिकायतकर्ता ने प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि जब मैंने व्हाट्सएप पर यासिर से संपर्क किया और उसे मामले के बारे में बताया, तो उसने मेरा मजाक उड़ाया और कहा कि उसे कम उम्र की लड़कियां पसंद हैं।

लड़की ने आगे आरोप लगाया कि टेस्ट क्रिकेटर यासिर ने साथ ही उसे धमकी दी कि वे इस मामले की जानकारी किसी को न दें। उन्होंने कहा कि अगर वह इसकी जानकारी किसी को देती है तो इसके ‘गंभीर परिणाम’ होंगे। लड़की ने कहा, ‘यासिर शाह ने कहा कि वह एक बहुत प्रभावशाली व्यक्ति है और वह एक उच्च पदस्थ अधिकारी को जानता है। यासिर शाह और फरहान वीडियो बनाते हैं और नाबालिग लड़कियों से बलात्कार करते हैं।’

Leave a Reply