सिटी कोतवाली थाना अन्तर्गत नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर सामूहिक बलात्संग को अंजाम दिया था. फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा. दो फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक 5 नवम्बर को नाबालिग बालिका अचानक गुम हो गई थी. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई और दूसरे दिन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर बालिका की खोज की गई.
मामले में गुमसुदा 16 वर्षीय नाबालिग बालिका की पता तलाश के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक नाबालिग बालिका थाना अमहिया क्षेत्रान्तर्गत बड़ी दरगाह के पीछे स्थित हर्दी हाऊस नामक पुराने जर्जर सुनसान मकान से आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागी है जिसे पड़ोस में रहने वाले लोगों ने अपने पास रखा हुआ है. सूचना पर तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँचकर गुमसुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर थाने लाकर विस्तृत पूछताछ की गई. पूछताछ पर नाबालिग द्वारा बताया गया कि उसके दोस्त विक्की उर्फ शाहरूख अंसारी उम्र 23 साल निवासी अमहिया द्वारा बहला फु सलाकर अपने पास बुलाया गया था जो नाबालिग बालिका उसकी बातों में आकर उसके पास चुपके से रात्रि में चली गयी.
जहां से आरोपी विक्की उर्फ शाहरुख अंसारी नाबालिग बालिका को अपने साथ अमहिया बड़ी दरगाह के पीछे स्थित हर्दी हॉउस नामक सुनसान पुराने जर्जर मकान में ले गया और 2 दिनों तक अपने पास रखे रहा. उसके बाद 07.11.2021 की रात्रि आरोपी विक्की उर्फ शाहरुख अंसारी के 02 अन्य साथी भी आ गए और नाबालिग लड़की को डरा धमकाकर जबरन बलात्संग की घटना को अंजाम दिए, नाबालिग किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागी और वहीं पास स्थित घर में जाकर सारी घटना बताई जिसके बाद मिली सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा मौके से लाकर पूछताछ की गई. थाना प्रभारी सिटी कोतवाली आदित्य प्रताप सिंह द्वारा घटना से पुलिस के आला अधिकारियों को सूचना देते हुए मामले में धारा 366,366(क), 376(2)(एन) आईपीसी 5 (जी)/6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 बढ़ाई जाकर मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों के साथ संभावित स्थानों पर दविश दी जा रही थी.
मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार
मामले की विवेचना के दौरान थाना प्रभारी सिटी कोतवाली रीवा निरीक्षक आदित्य प्रताप सिंह परिहार को जरिये मुख़बिर जानकारी प्राप्त हुई कि मामले का फ रार प्रमुख आरोपी विक्की उर्फ शाहरुख अंसारी आज अमहिया मोहल्ले अपने घर तरफ आने वाला है. मुख़बिर की सूचना पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली द्वारा स्टाफ के साथ घेराबन्दी कर आरोपी के अमहिया स्थित घर से आरोपी विक्की उर्फ शाहरुख अंसारी पिता शहीद अंसारी उम्र 23 साल निवासी वार्ड क्रमांक 17 अमहिया थाना अमहिया जिला रीवा को मामले में गिरफ्तार किया जाकर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है.





