सिनेमाघरों में अक्षय कुमार के फिल्म सूर्यवंशी में एक बार फिर से भीड़ देखी जा रही है. सूर्यवंशी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और लोगों को भी खासा पसंद आ रही है. लेकिन इस फिल्म के साथ अब मुस्लिम विलन दिखाने पर बवाल शुरू हो गया है. ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने उसने मिलन दिखाने पर शुरू हुआ बवाल पर करारा जवाब दिया है. रोहित शेट्टी ने कहा कि उनकी फिल्मों में पहले हिंदू विलेन दिखाए गए हैं उस पर विवाद क्यों नहीं किया गया. एक इंटरव्यू के दौरान रोहित शेट्टी ने कहा कि फिल्म को बनाते समय किसी जाति या धर्म के एक्टर को विलन बनाने पर कोई विचार नहीं किया जाता. यह फिल्में सफल की तरह रहना चाहिए.
रोहित शेट्टी ने कहा कि इसके पहले की सभी फिल्मों में मैंने हिंदू विलेन दिखाएं हैं तब तो कोई समस्या नहीं हुई. रोहित शेट्टी ने कहा कि इसके पहले के फल की बात करें तो सिंघम में जयकांत शिकरे का निगेटिव रोल किया था. सिंघम और सिंघम रिटर्न्स में भी हिंदू विलेन थे. जब उन फिल्मों में हिंदू विलेन दिखाए गए तब किसी को कोई समस्या नहीं हुई अब मुस्लिम विलन दिखाए जाने पर क्यों समस्या हो रही है.
पाकिस्तानी आतंकवादी की कास्ट क्या होगी
रोहित शेट्टी ने पाकिस्तानी आतंकवादी की कास्ट पर भी सफाई दी. उन्होंने कहा कि दुनिया में सब जानते हैं कि पाकिस्तानी आतंकवादी का मतलब क्या होता है. उन्होंने कहा कि फिल्म बनाते समय इन सब बातों के बारे में विचार नहीं किया जाता. इसके साथ ही रोहित शेट्टी ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इस बारे में चर्चा भी क्यों हो रही है. रोहित शेट्टी ने कहा कि बहुत पहले से कहावत है कि कलाकारों का कोई धर्म नहीं होता तो फिर धर्म क्यों ढूंढा जा रहा है.





