Thursday, February 26, 2026
Uncategorized

दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान,मुझसे बड़ा कोई हिन्दू नही

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने बीजेपी को चुनौती दी है। उन्होंने भाजपा को चैलेंज देते हुए कहा कि मुझसे बेहतर कोई हिंदू हो तो बता दो। आज एकादशी है। कितने भाजपा के लोग एकादशी का व्रत रखते हैं? यदि रखते हैं, तो बता दें। मैं 40 साल से रखता हूं। बात यही है कि इनके लिए हिंदू धर्म आस्था का प्रश्न नहीं है। ये इनका राजनीतिक हथियार है।

रविवार को अल्प प्रवास पर जबलपुर पहुंचे दिग्विजय सिंह सर्किट हाउस में मीडिया से मुखातिब थे। सलमान खुर्शीद की पुस्तक पर बैन लगाने संबंधी बयान पर तंज कसते हुए कहा कि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का किताब और पढ़ाई लिखाई से कोई नाता नहीं है। धर्म की राजनीति बंद करनी होगी।

स्टेशन नामकरण पर बोले- ये बदसूरत शक्ल को सुधारने का कॉस्मेटिक प्रयोग है
भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन के नाम बदलने पर कहा कि ये कॉस्मेटिक चेंजेस हैं। ये बदसूरत शक्ल को सुधारने का काॅस्मेटिक प्रयोग है। अगर रानी कमलापति के नाम का उपयोग करना ही था, तो उनके पुराने महल को मामू (शिवराज सिंह) ने क्यों नहीं ठीक कराया? सीहोर में उनके खंडहर हो रहे राजमहल को क्यों नहीं ठीक कराते? केवल अपने असली चेहरे को छुपाने के लिए ये नाम परिवर्तन का खेल खेला जा रहा है।

Leave a Reply