पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पोते इंद्रजीत सिंह आज भाजपा में शामिल हुए, दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वॉर्टर में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने इंद्रजीत को भाजपा की सद्स्य्ता दिलाई। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इंद्रजीत सिंह का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है..जून में पंजाब के 7 बड़े सिख नेता भाजपा में शामिल हुए थे.
पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, अभी तक के ज्यादातर विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दर के बीच गठबंधन होता था और भाजपा को अकाली दल के सहयोगी दल के तौर पर चुनाव लड़ना पड़ता था। लेकिन इस बार किसान कानूनों की वजह से अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन टूट गया है और भाजपा ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
2017 के पंजाब विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी और अकाली गठबंधन को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। अकाली दल को 15 और भाजपा को सिर्फ 3 सीटें ही मिल पायी थी, इस बार अकाली दल बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगा। वहीँ चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में आंतरिक कलह भी शुरू हो गई है.





