देहरादून के सहसपुर इलाके में 16 साल की दो नाबालिगों के साथ पहले दो मुस्लिम युवकों ने नाम बदल कर फेसबुक पर दोस्ती की। फिर स्कूल के बाहर से उन्हें बहला—फुसला कर हरबर्टपुर ले गये, जहां उन्होंने दोनों के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दो मुस्लिम युवकों ने दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया है। दोनो को हिरासत में लिया गया है। दोनों लड़कियों के परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराई थी कि उनकी बेटियां नाबालिग हैं और 7 सितंबर से गायब हैं। 8 को जब लड़कियां घर पहुंची तो उन्होंने परिवार को आपबीती सुनाई। परिजनों ने बताया कि दो मुस्लिम लड़के हरबर्टपुर के एक होटल में बहला फुसला कर ले गए, जहां उन्होंने लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार दोनों का मेडिकल करवाया गया है। उसके बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर, होटल और अन्य स्थानों से सबूत जुटाए गए। अंतत: पास्को की धाराओं में चालान कर दिया गया।