Monday, March 16, 2026
Uncategorized

500 और मार गिराए

अफगानिस्तान की पंजशीर घाटी में तालिबानियों को नॉदर्न एलायंस से कड़ी चुनौती मिल रही है। दावा किया जा रहा है कि अफगानिस्तान में कभी अपना सिक्का चलाने वाले अहमद शाह मसूद के दाहिने हाथ रहे कमांडर वाहिद ने 12 घंटों के भीतर ही करीब पांच सौ तालिबानियों को अलग-अलग मोर्चों पर मार गिराया गया है।

रजिस्टेंस फोर्स के मुताबिक अफगानिस्तान तालिबानियों का साथ दे रहे पाकिस्तान तालिबान और अफगान तालिबानी के 470 लोगों को गुरुवार रात में अलग-अलग मोर्चों पर मार गिराया गया, जबकि 390 से ज्यादा आतंकी घायल हो गए। नॉर्दन एलायंस की रजिस्टेंस फोर्स का दावा है कि इनमें से 43 से ज्यादा आतंकी उनके कब्जे में हैं।

Leave a Reply