Tuesday, April 28, 2026
Uncategorized

पेशाब पी कर नेता बनने वाले,चप्पलें उठा कर मुख्यमंत्री बनने वालो की भीड़ में,एक मर्द नेता “कैप्टन अमरिंदर सिंह”

पंजाब के अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग का केंद्र सरकार ने नवीनीकरण कराया है। जिसके तहत कई बदलाव यहां किए गए हैं। इसी बाग में 1919 में अंग्रेज सरकार ने गोली चलवाकर सैकड़ों भारतीयों की हत्या की थी, ऐसे में कांग्रेस समेत ज्यादातर विपक्षी दल और इतिहासकार इस पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी के रुख के उलट इसका स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि अब ये काफी अच्छा लग रहा है।

जलियांवाला नवीनीकरण
जलियांवाला बाग के नवीनीकरण को लेकर हुए सवाल पर मंगलवार को अमरिंदर सिंह ने कहा, मुझे ये नहीं पता कि वहां से क्या चीजें हटा दी गई हैं। मैं ये कह सकता हूं कि बदलाव के बाद मुझे यह बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से जो बदलाव किए गए हैं वो बढ़िया हैं और वक्त के साथ ये जरूरी भी था।

राहुल गांधी एक बार फिर अपने ट्वीट को लेकर निशाने पर आ गए हैं। राहुल गांधी द्वारा जलियांवाला बाग की रेनोवेशन पर किए ट्वीट से पंजाब की सियासत गर्मा गई है। यहां तक कि पंजाब की उनकी पार्टी कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इससे असहमति जताई है और इस मामले पर कैप्‍टन का स्‍टैंड राहुल गांधी से बिल्कुल उलटा है। कैप्‍टन अमरिंदर ने कहा है कि जलियांवाला बाग के रेनोवेशन में कुछ भी गलत नहीं है।

बता दें कि दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तौर पर जलियांवाला बाग का नवीनीकरण के बाद उद्घाटन किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह भी शामिल थे। राहुल गांधी ने इस रेनोवेशन के खिलाफ आज ट्वीट किया और कहा, ‘ जलियांवाला बाग के शहीदों का ऐसा अपमान वही कर सकता है जो शहादत का मतलब नहीं जानता। मैं एक शहीद का बेटा हूं। शहीदों का अपमान किसी कीमत पर सहन नहीं करूंगा। हम इस अभद्र क्रूरता के खिलाफ हैं।’

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जलियांवाला बाग रेनोवेशन पर राहुल गांधी के इस ट्वीट के कहा, मैं उद्धाटन के समय पीएम के कार्यक्रम में था। मुझे तो रेनोवेशन में कुछ भी गलत नजर नहीं आता। जलियांवाला बाग रेनोवेशन के बाद मेरे हिसाब से बहुत बढ़िया हो गया है। उन्होंने कहा, वक्त के साथ जो इमारतें कमजोर हो गई थीं और दरारें पड़ गई थी उनको दुरुस्त करना जरूरी था।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज यहां सामाजिक सुरक्षा पेंशन को दोगुणा करने के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। ऐसा पहली बार नहीं है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसी मुद्दे पर राहुल गांधी के स्टैंड के खिलाफ बयान दिया हो। इससे पहले जीएसटी को लेकर भी ऐसा हो चुका है। जीएसटी पर जहां पार्टी विपरीत स्टैंड लिया हुआ था वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसे राज्यों के लिए फायदेमंद बताया और कहा कि इससे पंजाब जैसे ज्यादा खपत वाले राज्यों को फायदा मिलेगा।

Leave a Reply