उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक शौहर ने अपनी 25 वर्षीय बीवी को तीन तलाक देने के 3 महीने बाद उसका एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद अपने मायके में रह रही महिला ने परेशान होकर शनिवार (28 अगस्त) को आत्महत्या कर ली। यह घटना मुजफ्फरनगर जिले के भोपा पुलिस थाने के अतंर्गत किशनपुर गाँव की है।
थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपित और महिला का 4 साल पहले निकाह हुआ था। दोनों का डेढ़ साल का एक बेटा भी है। उन्होंने बताया कि आरोपित ने करीब 3 महीने पहले तीन तलाक कहकर अपनी बीवी से रिश्ता तोड़ लिया था, जिसके बाद महिला अपने बच्चे के साथ किशनपुर गाँव अपने मायके में रहने चली गई थी।
इस मामले में महिला ने 18 अगस्त को पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। शिकायत में महिला ने अपने शौहर पर तीन तलाक देने और बेटे को उसके पास से जबरन ले जाने का आरोप लगाया है।
थाना प्रभारी ने आगे बताया कि पुलिस इस मामले की जाँच कर रही थी कि तभी कथित रूप से आरोपित ने महिला का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिससे परेशान होकर उसने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Mnsnews > Uncategorized > पहले दिया बीवी को ट्रिपल तलाक़,फिर अश्लील वीडियो डाल दिया मीडिया में,आत्महत्या कर ली…
You Might Also Like
दलित युवक को उल्टा टांग कर, मरने तक पीटा
August 22, 2026
फरीद अब्दुल को बड़ा भाई कहती थी,मिल गया नतीजा
August 19, 2026





