Tuesday, April 28, 2026
Uncategorized

मोहम्मद नासिर उर्फ फारुख मियां के सम्पर्क में आई 2010 में छात्रा,11 साल बाद छुटी वैश्यावृत्ति के दलदल से

2010 में अहियापुर की छात्रा को जीरोमाइल चौक के समीप एक महिला से मुलाकात हुई थी। उसने नौकरी दिलाने का झांसा देकर छात्रा को अपने साथ रेडलाइट इलाके में ले आई थी। इसके बाद उसे रेडलाइट इलाके के एक घर में कैद कर उससे देह व्यापार कराया जाने लगा था।

मुजफ्फरपुर की छात्रा को घर में कैद कराता था देह व्यापार, इसके आरोपित का हुआ यह हश्र
लंबित केसों की समीक्षा के दौरान मामला पकड़ में आने के बाद पुलिस ने आरोपित को पकड़ा।

मुजफ्फरपुर, नगर थाने की पुलिस ने छात्रा को घर में कैद कर देह व्यापार कराने के मामले में करीब 11 सालों से फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसकी पहचान मो. नासिर उर्फ फारूख मियां के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद की जा रही है। बताया गया कि साल 2010 में अहियापुर इलाके की एक छात्रा को जीरोमाइल चौक के समीप एक महिला से मुलाकात हुई थी। उसने नौकरी दिलाने का झांसा देकर छात्रा को अपने साथ रेडलाइट इलाके में ले आई थी। इसके बाद उसे रेडलाइट इलाके के एक घर में कैद कर उससे देह व्यापार कराया जाने लगा था। इसकी जानकारी के बाद स्वजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद छात्रा को वहां से मुक्त कराया गया था। मगर आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। इसी मामले में आरोपित को पकड़ा गया है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र चार्जशीट दायर कर स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाने की कवायद की जाएगी।

Leave a Reply