Tuesday, April 28, 2026
Uncategorized

हिन्दू वोट को बांटने की रणनीति की बैठक,ओवैसी, राजभर,भीम आर्मी चन्द्रशेखर

एक रणनीति के तहत हिन्दू समाज और वोट को कैसे टुकड़े टुकड़े किया जाय इस पर मेहनत की जा रही है।बड़ी तादाद में धन भी मुहैया कराया जा रहा है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में विपक्षी पार्टी एक दूसरे का हाथ थाम कर मजबूत करने में जुटे हुए है। राजधानी लखनऊ के ताज होटल में शुक्रवार को एबीपी न्यूज के शिखर सम्मेलन हुआ। इस सम्मेलन में सुभासपा के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुसलमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और भीम आर्मी चीफ व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद भी शामिल हुए।

इस शिखर सम्मेलन में ये तीनों नेता ने एक दूसरे से मुलाकात की और यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा भी की गई। आज इन तीनों की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बैरल हो गई और देखते ही देखते लोगो के दिलो में आग लग है। प्रदेश में राजनीतिक गर्म होने लग गई है।

माना जा रहा है ओवेसी और राजभर ने दलित वोट को लुभाने के लिए चंद्रशेखर को अपने गुट में ले लिया है।
हालांकि अभी किसी की तरफ से साफ नहीं हुआ है कि चंद्रशेखर ओवेसी और राजभर के साथ हैं या नहीं। ताज होटल में हुए शिखर सम्मेलन में AIMIM प्रमुख ओवैसी ने कहा, अखिलेश यादव पहले M-M (मुसलमान-मुसलमान) की बात करते हैं, जब मुख्यमंत्री बन जाते हैं फिर सिर्फ Y-Y (यादव-यादव) की बात करते हैं।

वहीं सुभासपा ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि AIMIM के प्रमुख ओवैसी ने मुझसे कहा है कि BJP को छोड़कर किसी पार्टी या किसी दल से समझौता करिए हम आपके साथ हैं। वहीं भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने न सुनने वाली सरकार को धमाके जरूरत होती है इसलिए मैं हल्ला करता हूं।

Leave a Reply