Tuesday, April 28, 2026
Uncategorized

दिल्ली पुलिस का सरदर्द ये वायरल वीडियो,अय्याशी हिरासत में

 

कानून के रक्षक ही भ्रष्टाचार की नशे में डूबे रहेंगे तो आखिर किसपर भरोसा करेंगे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद घमासान मचा गया और पुलिस की इस हरकत पर सवाल खड़े किए जा रहे है। इस वीडियो में पुलिस अपराधियों को पकड़ कर लॉकअप में बंद करके कार्रवाई करना तो दूर बल्कि उन्हें अपना दामाद बनाकर सेवा करती हुई नजर आ रही है।

जानकारी के मुताबिक, इस वायरल वीडियो में दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर राहुल काला और नवीन बाली लॉकअप के अंदर अय्याशी करते हुए शराब पीते दिख रहे हैं। इसके अलावा नीरज बवाना गैंग से जुड़े अपराधी भी साथ मे जाम लड़ा रहे है। ये वीडियो 24 सेकंड का है जिसमे दोनों गैंगस्टर भाई कुछ और लोगों के साथ मिलकर शराब, चिप्स और अन्य खाने-पीने की चीजों की दावत उड़ाते दिख रहे हैं।

 

5 अगस्त को ये हुए गिरफ्तार

आपको बता दें कि बीते 5 अगस्त को राहुल काला और नवीन बाली को स्पेशल सेल ने रोहिणी जेल में बंद एक शख्स की मर्डर की साजिश में फिर से गिरफ्तार किया था। ये दोनों अपराधी पहले से दिल्ली की मंडोली जेल में बंद थे। वायरल वीडियो में दिख रहे बाकी के अन्य लोग कौन हैं, इसमे साफ स्पष्ठ नहीं हो सका है।

यह नहीं हो सका स्पष्ठ

हालांकि यह वीडियो जेल का है या फिर स्पेशल सेल की कस्टडी के दौरान का यह साफ नहीं हो सका है। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता चिन्मय बिस्वाल ने मीडिया से इस मामले में कहा है कि वीडियो से कुछ साफ पता नहीं चल रहा है, लेकिन लॉकअप में शराब उपलब्ध नहीं कराया जाता है। दोनों गैंगस्टर पर नीरज बवाना के लिए फिरौती मांगने का काम करते हैं।

Leave a Reply