Tuesday, April 28, 2026
Uncategorized

सोनिया गांधी को डर कार्यवाही से टूट जाएगी पार्टी,सिद्धू को कुछ भी कहने से बच रही,सोनिया गाँधी

पंजाब कांग्रेस में विवाद जारी है। पार्टी चीफ नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मलविंदर सिंह माली द्वारा कश्मीर को लेकर दिए गए बयान के बाद उनके ऊपर हमले तेज हो गए हैं। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बाद अब पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने भी हमला बोला है। तिवारी ने हरीश रावत को ट्वीट कर कहा है कि जो लोग जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं मानते हैं और अन्य जो पाकिस्तान समर्थक झुकाव रखते हैं, उन्हें पंजाब कांग्रेस का हिस्सा होना चाहिए या नहीं? बिगड़ते हालात को देखते हुए सिद्धू ने समन जारी किया है।

तिवारी ने ट्वीट में लिखा कि इस तरह का बयान उन सभी का मजाक उड़ाता है जिन्होंने भारत के लिए खून बहाया है। दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू के चार एडवाइजर्स में से एक मलविंदर सिंह माली ने उस समय विवाद खड़ा कर दिया था जब उन्होंने कश्मीर के एक अलग देश होने का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि भारत और पाकिस्तान दोनों अवैध कब्जेदार हैं। माली ने कहा था कि कश्मीर एक अलग देश है और भारत व पाकिस्तान, दोनों अवैध कब्जेदार हैं। कश्मीर वहां के लोगों का है।

Leave a Reply