विज्ञापनबाज मुख्यमंत्री केजरीवाल फिर झूठ बोल कर फंस गया,हालांकि इसमें भी वो रास्ता निकालना चाह रहा था पर मामला दिल्ली का और सबका आंखों देखा है।
हर विकास कार्य के पीछे अपने आपको वजह बताने वाली केजरीवाल सरकार की आदत से अब लोग अच्छे से वाकिफ हो गए हैं। यही वजह है कि आज दिल्ली में ‘स्मॉग टावर’ का उद्घाटन करने के बाद भी यूजर्स उनकी वाह-वाही नहीं कर पा रहे।
दरअसल, यूजर्स को इससे आपत्ति नहीं है कि केजरीवाल सरकार ने ‘स्मॉग टावर’ का उद्घाटन किया और उसका बढ़-चढ़ कर प्रचार किया। उनके लिए राजधानी की यह उपलब्धि खुशी की बात है। लेकिन, लोगों का सवाल ये है कि जब गौतम गंभीर पहले ही राजधानी में ‘स्मॉग टावर’ लगवा चुके हैं, तो फिर केजरीवाल सरकार ये कैसे कह रही है कि ये पहला स्मॉग टावर है?
इस बीच बता दें कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बता रहे हैं कि जो केजरीवाल सरकार ने लगवाया है वो स्मॉग टावर है और बाकी सब एयर प्यूरिफायर है।
दिल्ली में लगा स्मॉग टावर
दिल्ली वासियों को प्रदूषण से बचाने के लिए आज (अगस्त 23, 2021) केजरीवाल सरकार ने राजधानी के कनॉट प्लेस इलाके में स्मॉग टावर का उद्घाटन किया। दिल्ली सरकार ने इस टावर को पायलट प्रोजेक्ट का नाम देते हुए कहा कि यदि ये प्रोजेक्ट सफल हुआ तो आने वाले समय में दिल्ली के लोगों को कई और ऐसे स्मॉग टावर देखने को मिलेंगे.
आम आदमी पार्टी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, ये अमेरिकी तकनीक पर आधारित देश का ‘पहला’ स्मॉग टावर है, जिसकी ऊँचाई 24 मीटर है और यह प्रति सेकेंड 1000 क्यूबिक मीटर हवा को साफ करता है। इसके अलावा इस टावर में 40 फैन लगाए गए हैं और 5000 एयर फिल्टर हैं। इसे निर्मित करने में आरसीसी और स्टील स्ट्रक्चर का प्रयोग किया गया है। ये टावर ऊपर से ही प्रदूषित हवा को सोखेगा और फिल्टर्ड हवा को पंखों के जरिए जमीन के पास छोड़ देगा।
दिल्ली में हुए डेवलपमेंट के बाद कई AAP नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इसकी जानकारी साझा की। खुद सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वासियों को बधाई देते हुए लिखा, “बधाई दिल्ली। प्रदूषण के ख़िलाफ़ युद्ध में दिल्ली में देश के पहले स्मॉग टावर की शुरुआत की। अमेरिकी तकनीक से बना ये स्मॉग टावर हवा में प्रदूषण की मात्रा को कम करेगा। पायलट आधार पर शुरू हुए इस प्रोजेक्ट के नतीजे बेहतर रहे तो पूरी दिल्ली में ऐसे और स्मॉग टावर लगाए जाएँगे।
केजरीवाल से यूजर्स के सवाल, गंभीर को क्रेडिट
अब इसी ट्वीट के नीचे कुछ लोग केजरीवाल को झूठ बोलने का उस्ताद बता रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि दिल्ली में पहले स्मॉग टावर केजरीवाल सरकार ने नहीं बल्कि गौतम गंभीर ने लगवाया था। अपने दावे के साथ वह उन मीडिया रिपोर्ट्स को शेयर कर रहे हैं जिनमें स्पष्ट तौर पर लिखा है कि गौतम गंभीर ने दिल्ली में स्मॉग टावर लगवााया। कुछ रिपोर्ट्स में इसे बड़ा एयर प्यूरिफायर कहा गया है।


बता दें कि, पिछले साल ही जनवरी में दिल्ली के बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए गौतम गंभीर फाउंडेशन ने स्मॉग टावर लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट में लगाया था। इसके उद्घाटन के दौरान गौतम गंभीर ने बताया था इस स्मॉग टावर का नाम ‘शुद्ध’ रखा गया है। दावा था कि यह एयर प्यूरीफायर 750 मीटर के दायरे तक हवा को प्यूरिफाई करेगा। इसके अलावा इससे ढाई लाख से छह लाख क्यूबिक मीटर हवा रोज शुद्ध की जा सकेगी। इस पर हर महीने 30 हजार रुपए का खर्च आएगा जिसे लाजपत नगर मार्केट एसोसिएशन उठाएगा। यह टावर दो घंटे के अंदर ही हवा को साफ करके एयर क्वालिटी इंडेक्स को 50 से ऊपर नहीं जाने देगा।

अपने इस कार्य के कुछ दिन बाद ही गंभीर ने एक ट्वीट में नई पहल से आए परिवर्तन को भी शेयर किया था। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक तीन एयर प्यूरिफायर दिल्ली को दिए थे। इनमें से गाँधी नगर मार्केट में लगाया गया था।





