Friday, September 20, 2024
Uncategorized

मोदी को जान से मारने की धमकी,इस बार जाहिल पाकिस्तानी औरत

रबी पीरजादा साल 2017 में सलमान खान का विरोध कर सुर्खियों में आई थीं। हाल ही में रबी ने कश्मीर विवाद पर एक गाना भी गाया था जिसकी पाकिस्तान में खूब चर्चा हुई थी।

रबी पीरजादा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह पीएम नरेंद्र मोदी को मारने की बात करती नजर आ रही हैं।
 

रबी पीरजादा के वीडियो पर देखिए किस तरह से लोगों ने उनकी खिल्ली उड़ाई:

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटे और राज्य को दो हिस्सों में बंटे हुए ठीक एक महीना हो गया। लेकिन महीने भर बाद भी पाकिस्तान के लोग इसपर अपनी फिजूल की हरकतों और गीदड़ भभकियों से बाज नहीं आ रहे। कुछ भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाने के चक्कर में पोर्न स्टार को कश्मीरी युवक समझ ले रहे हैं तो कहीं कोई पाव भर के बम से भारत पर हमले की बात कर अपनी जगहंसाई करवा रहा है।

अब इसी कड़ी में नया नाम जुड़ गया है पाकिस्तानी पॉप सिंगर रबी पीरजादा का। रबी पीरजादा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह पीएम नरेंद्र मोदी को मारने की बात करती नजर आ रही हैं। हालांकि इस वीडियो पर वह अपनी ही किरकिरी करा बैठी हैं। लोग लिख रहे हैं कि पाकिस्तानियों का मानसिक संतुलन बिगड़ बैठा है। भारतीय यूजर्स ने रबी पीरजादा की गीदड़ भभकी का भी मजाक उड़ाया है।

रबी पीराजादा ने अपने ट्विटर अकाउंट से जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह सांप, अजगर और मगरमच्छ के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में वह सांप को हाथ में लेकर कह रही हैं कि, ‘मैं, कश्मीरी लड़की अपने सांपों के साथ बिल्कुल तैयार हूं। ये सारे नरेंद्र मोदी के लिए हैं। तुम कश्मीरियों को तंग कर रहे हो न, तो अब नरक में मरने को तैयार हो जाओ। मेरे सभी दोस्त शांति चाहते हैं।’ वीडियो के अंत में वह एक गाना भी गाती दिख रही हैं। उनके गाने के बोल हैं- हम दर्द के मारों से कश्मीर न छीनो, ऐ जालिम जन्नत की तस्वीर न छीनो।

रबी पीरजादा के वीडियो पर देखिए किस तरह से लोगों ने उनकी खिल्ली उड़ाई:

बता दें कि रबी पाकिस्तान में कई टीवी शोज को होस्ट कर चुकी हैं। साल 2017 में सलमान खान का विरोध कर वह सुर्खियों में आई थीं। हाल ही में रबी ने कश्मीर विवाद पर एक गाना भी गाया था जिसकी पाकिस्तान में खूब चर्चा हुई थी।

Leave a Reply