Tuesday, March 24, 2026
Uncategorized

राज कुंद्रा ब्लू फिल्म का बेताज बादशाह बनना चाहता था,झूठ बोलकर रिकार्ड करता था,इज्जत लूटनी चाही थी इस हीरोइन की

 

राज कुंद्रा (Raj Kundra) पोर्नोग्राफी केस (Pornography Case) में एक लड़की का आरोप है कि शूट के दौरान उनसे यह बात छिपाई गई थी कि वीडियो में उनके प्राइवेट पार्ट भी दिखाए जाएंगे.

पोर्नोग्राफी केस में व्यवसायी राज कुंद्रा (Raj Kundra) की गिरफ्तारी के बाद हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. अब इस मामले में एक और नया खुलासा हुआ है. केस (Pornography Case) में एक लड़की का आरोप है कि शूट के दौरान उनसे यह बात छिपाई गई थी कि वीडियो में उनके प्राइवेट पार्ट भी दिखाए जाएंगे. वीडियो शूट से पहले उन्हें कहा गया था कि वीडियो में उनके प्राइवेट पार्ट नहीं दिखाए जाएंगे. धोखे से उनके वीडियो लेकर, उन्हें ऐप पर टेलिकास्ट कर दिया गया.

पीड़ित लड़की ने इस संबंध में मालवाड़ी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज भी कराई है. पीड़िता ने बुधवार को इस संबंध में केस दर्ज कराया है. हालांकि, इस मामले में अब तक कई लड़कियां सामने आ चुकी हैं, जो पोर्नोग्राफी मामले में गंभीर खुलासे कर चुकी हैं. मुंबई क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था.

Times Now की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच टीम अडल्ट फिल्म केस में सामने आई पीड़ित लड़की का बयान दर्ज कर चुकी है. रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की ने अपने बयान में कहा कि उससे कहा गया था कि सिर्फ उसके इंटिमेट सीन शूट किए जाएंगे, और उसके प्राइवेट पार्ट नहीं दिखाए जाएंगे.

इस संबंध में उससे एक कॉन्ट्रेक्ट भी साइन कराया था और शूट के लिए कुछ हजार रुपये दिए गए थे. पीड़िता को उसके एक दोस्त ने बताया कि ऐप पर उसका एडल्ट वीडियो है. जिसके बाद जब पीड़िता ने वीडियो देखा तो पता चला कि बिना कट्स और एडिट के उसका वीडियो ऐप पर डाला गया है. बता दें, राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अब तक कई लड़कियां मामले पर अपनी गवाही दे चुकी हैं.

 

 

बता दें, शर्लिन चोपड़ा मुंबई पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज करने पहुंची थीं। शर्लिन ने राज कुद्रा पर हैरान कर देने वाले आरोप लगाए थे। शर्लिन का कहना था कि राज ने उनके घर पर उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। शर्लिन चोपड़ा ने आरोप लगाया कि राज कुंद्रा उन्हें जबरदस्ती किस करने लगे थे, वह इसका विरोध कर रही थीं। उन्होंने राज से रुकने के लिए कहा क्योंकि वह डरी हुई थी लेकिन जब वह नहीं माने तो वह उन्हें धक्का देने में कामयाब रहीं और वॉशरूम में जाकर खुद को बंद कर लिया।

राज कुंद्रा को 19 जुलाई की रात को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद पहले उन्हें 27 जुलाई तक पुलिस रिमांड में रखा गया, बाद में उसे बढ़ाकर 14 दिनों तक कर दिया गया। राज कुंद्रा के वकीलों ने गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी भी दी है। इस पर 10 अगस्त को सुनवाई होनी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई पुलिस एक बार फिर जमानत याचिका का विरोध करने की तैयारी में है।

Leave a Reply