Sunday, March 29, 2026
Uncategorized

रद्द होगी लालू प्रसाद यादव की जमानत,गम्भीर बीमारी के नाम मिली,बाहर चालू नेतागिरी

चारा घोटाले में जेल की हवा खा रहे राष्ट्रीय जनता दल ( आरजेडी ) के मुखिया लालू प्रसाद यादव को अदालत ने खराब स्वास्थ्य के आधार पर जमानत दे दी थी, चारा घोटाले के दुमका कोषागार के मामले में उनकी अर्जी पर झारखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई कर 17 अप्रैल 2021 को उन्हें जमानत दी। जमानत मिलने के बाद लालू यादव जेल से बाहर आ चुके हैं और अब घूम-घूमकर राजनीति कर रहे हैं, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि सीबीआई को इसपर संज्ञान लेना चाहिए।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा, चारा घोटाला के चार मामलों में सजायाफ्ता लालू प्रसाद को गंभीर बीमारियों की वजह से स्वास्थ्य के आधार पर जमानत मिली है, लेकिन वे राजनीतिक रूप से सक्रिय हो रहे हैं। सीबीआई को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। चारा घोटाला के पांचवें मामले में कोर्ट का फैसला आने वाला है।

बता दें कि आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कल सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव तथा सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की थी, इस मुलाक़ात के बाद ही सुशील मोदी ने कहा, सीबीआई को संज्ञान लेना चाहिए, मोदी ने कहा, लालू प्रसाद का यूपी में न कोई जनाधार है, न कभी वहां उनकी पार्टी के दो-चार उम्मीदवार विधायक बन पाये, लेकिन वे मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव से मिलकर केवल मीडिया में बने रहने की कोशिश कर रहे हैं।

मुलायम और अखिलेश यादव से मुलाक़ात करने के बाद लालू यादव ने शरद यादव से भी मुलाक़ात की, अगर लालू यादव ऐसे ही राजनीति करते रहे तो मुमकिन है कि सीबीआई लालू की जमानत रद्द कराने के लिए कोर्ट का रुख कर सकती है..

Leave a Reply