Friday, February 27, 2026
Uncategorized

इमरान जाहिल खान ने बताया,भारत की आबादी,1 अरब 300 करोड़

एक वनडे क्रिकेट का दूसरा टेस्ट क्रिकेट का। 40 से 50 लाख की आबादी ने हिन्दुस्तान जिसकी आबादी 1 अरब 300 करोड़ है, उनको उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की चैंपियनशि हरा दी।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने फिर से एक बार भारत के ऊपर अपना बड़बोला मुँह खोला है जहाँ उन्होंने ये कहा है कि भारत की आबादी को 1 अरब 300 करोड़ बताई है. पाकिस्तान की जनता तो उन्हें नासमझ समझती ही है लेकिन भारत के बारे में यह कहकर उन्होंने यह साबित कर दिया है कि उनकी गणित और भूगोल दोनों ही बेहद कमज़ोर है.

आपको बता दें कि हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि उन्होंने 2019 में ईरान दौरे के समय तेहरान में जापान और जर्मनी को अपना पड़ोसी देश बताया था लेकिन शायद वो ये भूल गए कि जापान और जर्मनी पकिस्तान से कई मील दूर है. आपको बता दें कि जापान एशिया में तो जर्मनी यूरोपियन कंट्री में आती है. पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी खान ने उनके बयान की आलोचना करते हुए कहा था कि खान ने पाकिस्तान को हंसी का पात्र बना दिया है।

आपको बता दें कि एक वीडियो में उन्होंने यह कहा है कि भारत की आबादी को 1 अरब 300 करोड़ है। सोशल मीडिया इमरान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। महिंद्रा समूह के प्रबन्ध निर्देशक एवं अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने इमरान खान के इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया था. वायरल वीडियो में इमरान खान क्रिकेट की बात करते हुए यह कह रहे हैं कि क्रिकेट में दो वर्ल्ड कप हैं।

उन्होंने आगे कहा कि एक वनडे क्रिकेट का दूसरा टेस्ट क्रिकेट का। 40 से 50 लाख की आबादी ने हिन्दुस्तान जिसकी आबादी 1 अरब 300 करोड़ है, उनको उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की चैंपियनशि हरा दी। उनके वीडियो से यह साबित होता है कि उनको भारत के बारे में बिलकुल जानकारी नहीं है उन्हें और जानकारी लेने की जरुरत है भारत के बारे में कुछ बोलने से पहले।

Leave a Reply