पॉर्न और अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में इस समय जेल में बंद राज कुंद्रा के कथित पॉर्न रैकेट के तार अब कोलकाता से जुड़ते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को कोलकाता पुलिस ने 2 मॉडल निकिता फ्लोरा सिंह और जानशी अप्सरा यादव की शिकायत पर ऐक्ट्रेस नंदिता दत्ता और उनके साथा मैनाक घोष को जबरन पॉर्न फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अब निकिता दत्ता और राज कुंद्रा की कंपनी के संबंध होने का दावा किया जा रहा है।
कोलकाता में गिरफ्तार की गई ऐक्ट्रेस नंदिता दत्ता खुद भी ‘नैंसी भाभी’ के किरदार में अश्लील फिल्मों में काम कर चुकी है। जानशी अप्सरा यादव और निकिता फ्लोरा सैनी के मुताबिक नंदिता दत्ता हॉटशॉट्स ऐप के 2 प्रड्यूसर्स के साथ शूटिंग कर चुकी है। जानशी यादव ने अपने बयान में कहा है कि नंदिता उर्फ नैंसी भाभी ने मुंबई में राज कुंद्रा के ऐप के लिए काम किया था। नैंसी ने रोवा उर्फ यासमीन खान के साथ लगभग 18 महीने तक काम किया था और काफी पैसा कमाया था।
बताया जा रहा है कि उमेश कामत और रोवा खान की गिरफ्तारी के बाद नैंसी भाभी एक अन्य ऐक्ट्रेस टीना नंदी के साथ कोलकाता भाग आई और यहां पर अपना पॉर्न फिल्में बनाने का धंधा एक नई ऐप और पार्टनर के साथ करने लगी। जानशी यादव ने दावा किया है कि रोवा खान ने उन्हें हॉटशाट्स ऐप की एक अश्लील फिल्म में काम करने का ऑफर दिया था।
इससे पहले मॉडल निकिता फ्लोरा सिंह ने भी सोशल मीडिया पर दावा किया था कि उमेश कामत ने उनसे हॉटशॉट्स की फिल्म के न्यूड शूटिंग करने का ऑफर दिया था। निकिता ने कहा, ‘उमेश कामत ने मुझे भी पिछले साल नवंबर में राज कुंद्रा के हॉटशॉट्स ऐप के लिए न्यूड शूटिंग का ऑफर दिया था। कामत ने मुझे रोजाना 25 हजार रुपये का ऑफर किया था मगर मैंने न्यूड शूटिंग से इनकार कर दिया। अब इन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन लोगों ने बहुत सी लड़कियों को अश्लील फिल्मों में फंसाया है। झारखंड की एक लड़की ने इनके लिए शूटिंग की थी जिसके बाद उसका तलाक हो गया।’
कोलकाता पुलिस ने मॉडल्स से जबरन पॉर्न और अश्लील वीडियो में काम कराने के आरोप में एक्ट्रेस नंदिता दत्ता को गिरफ्तार किया है. नंदिता दत्ता अपनी किरदार नैंसी भाभी (Nancy Bhabhi) के रूप में अपने फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं. नंदिता के साथ मैनाक घोष नाम के उसके एक सहयोगी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. नंदिता दत्ता को पुलिस ने नई लड़कियों को वेब सीरीज में काम का लालच देकर और धमकाकर जबरन पोर्न फिल्में शूट करने और उसे पोर्न साइट पर अपलोड करने के आरोप में अरेस्ट किया है.
दत्ता और घोष दोनों पर धारा 354B (किसी भी महिला पर हमला या आपराधिक बल का उपयोग करना या उसे नग्न करने या उसे नग्न करने के इरादे से इस तरह के कृत्य के लिए उकसाना), 354C (दृश्यरतिकता), 500 (मानहानि), 509 (छेड़छाड़) के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा , 370 (किसी व्यक्ति को दास के रूप में खरीदना या निपटाना), 417 (धोखाधड़ी) और 469 (जालसाजी) मामला दर्ज किया गया है.
राज कुंद्रा से लिंक की होगी जांच
30 वर्षीय नंदिता दत्ता को पुलिस ने कोलकाता के दमदम से गिरफ्तार किया है, जबकि मैनाक को नकटला स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया. पुलिस का कहना है कि वह इस बात की जाँच कर रही है कि इन लोगों के पोर्न रैकेट चलाने वाले कारोबारी राज कुंद्रा से कोई संबंध हैं या नहीं.

नंदिता ने ऐसे बनाया फैन बेस
नंदिता हमेशा अपने सोशल मीडिया फैनबेस को बनाए रखने के लिए हॉट तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती थीं. यही नहीं उनके लाइक्स के आंकड़े हैरान करने वाले हैं. फेसबुक उनके फॉलोअर्स की तादाद 21 हजार से अधिक हैं.





