Thursday, February 26, 2026
Uncategorized

आई जी रैंक का अधिकारी,लड़की को करता है देर रात फोन,नम्बर बदल बदल कर

डीजीपी मुकुल गोयल ने आईजी पीएसी प्रयागराज बीआर मीना के खिलाफ आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने एडीजी पीएसी अजय आनंद को मामले की जांच कर जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। यूपी पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके शिकायतकर्ता को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। शनिवार को गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति ने डीजीपी समेत कई प्रमुख लोगों को टैग करते हुए ताबड़तोड़ कई ट्वीट किए गए। इसमें आईजी पीएसी प्रयागराज के पद पर कार्यरत 1997 बैच के आईपीएस बीआर मीना पर देर रात्रि अपनी बेटी को फोन करके परेशान करने का आरोप लगाया गया था।

ट्वीट में अलग-अलग नंबरों से फोन करके बेटी को धमकी देने की बात भी कही गई थी। शनिवार को यह ट्वीट सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार सबसे पहले ट्वीट करने वाले व्यक्ति की तस्दीक कराई गई। शिकायतकर्ता की पहचान सही पाए जाने के बाद उसके आरोपों की गंभीरता पर विचार किया गया। आईजी स्तर के अधिकारी पर लगाए गए आरोपों को गंभीर श्रेणी का मानते हुए उसकी जांच कराने का फैसला किया गया। अब एडीजी पीएसी की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई के बारे में फैसला किया जाएगा।

UP: देर रात मेरी बेटी को फोन कर-करके परेशान करता है IPS अफसर, पीड़ित पिता ने CM योगी से लगाई गुहार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले के एक व्यक्ति ने पीएसी में तैनात एक आईजी बीआर मीना (IPS BR Meena) पर बेटी को परेशान करने का संगीन आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि आईपीएस अफसर देर रात उनकी बेटी को फोन करता है। उन्होंने आईजी के चरित्र पर सवाल उठाते हुए इसकी शिकायत ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। युवक ने इस संबंध में कई ट्वीट किए हैं, जिनमें सीएम योगी, गृहमंत्री अमित शाह, यूपी डीजीपी, आईपीएस एसोसिएशन और आईएएस एसोसिएशन को भी टैग किया है।

शुक्रवार की रात तक यह मामला डीजीपी मुकुल गोयल तक भी पहुंच गया। इस मामले में डीजीपी मुकुल गोयल का कहना है कि ट्वीट संज्ञान में आया है। पुलिस ट्वीट करने वाले व्यक्ति तक पहुंचने के प्रयास कर रही है। पहले उनसे बात की जाएगी। ट्वीट की प्रमाणिकता का भी पता लगाया जा रहा है। जो भी सत्य सामने आएगा, उसके अनुरूप कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, सोशल मीडिया पर युवक के ट्वीट्स वायरल हो रहे हैं। युवक ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि पीएसी इलाहाबाद में आईजी के पद पर तैनात 1997 बैच के आईपीएस अफसर बीआर मीना उनकी बेटी को देर रात फोन करके परेशान करते हैं और अलग-अलग नंबर से धमकी देते हैं। युवक ने सरकार से अफसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Also Read: शाहजहांपुर: महिला सिपाही ने सड़क किनारे डिलीवरी कराके बचाई थी गर्भवती की जान, अब SP ने किया सम्मानित

 

युवक ने एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए हैं। युवक ने अफसर को भ्रष्ट, चरित्रहीन और यूपी पुलिस फोर्स पर काला धब्बा बताया बताते हुए सस्पेंड करने की मांग की है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। लेकिन युवक द्वारा आईपीएस अफसर पर गंभीर आरोप लगाने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply