Wednesday, February 25, 2026
Uncategorized

BREAKING NEWS: पंजाब कांग्रेस की ड्रामेबाजी लगभग खत्म,4 कार्यकारी अध्यक्ष होंगे,बाकी देखिए

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का आवास 10 जनपथ के करीबी सूत्र के अनुसार, जल्द ही हल होगा पंजाब कांग्रेस का संकट। आज नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा कर दी जाएगी। उनके साथ 4 कार्यकारी अध्यक्षों के नाम का भी ऐलान होगा।
पंजाब कांग्रेस में रार के बीच आज प्रदेश के प्रभारी हरीश रावत ने शनिवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की। बैठक के बाद हरीश रावत ने कहा कि कैप्टन ने कहा है कि उन्हें पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का हर फैसला मंजूर होगा। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि एक रात पहले तक सिद्धू को लेकर नाराज बताए जा रहे अमरिंदर ने अचानक सब कबूल कैसे कर लिया है? रावत दिल्ली से ऐसा क्या संदेश लेकर चंड़ीगढ़ पहुंचे हैं? इसको लेकर कयासबाजी चल रही है।

पंजाब कांग्रेस में रार: कैप्टन को अब सब कबूल, सोनिया गांधी का ऐसा क्या संदेश लेकर अमरिंदर के पास गए रावत

पंजाब कांग्रेस में रार के बीच प्रदेश के प्रभारी हरीश रावत ने शनिवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की। बैठक के बाद हरीश रावत ने कहा कि कैप्टन ने कहा है कि उन्हें पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का हर फैसला मंजूर होगा तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री कैंप से भी यह संदेश दिया गया है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि एक रात पहले तक सिद्धू को लेकर नाराज बताए जा रहे अमरिंदर ने अचानक सब कबूल कैसे कर लिया है? रावत दिल्ली से ऐसा क्या संदेश लेकर चंड़ीगढ़ पहुंचे हैं?

हरीश रावत से मुलाकात के बाद कैप्टन अमरिंदर ने अभी तक कुछ नहीं कहा है, लेकिन उनके मीडिया सलाकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पंजाब के सीएम ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से जो भी फैसला लिया जाएगा, उसका सब सम्मान करेंगे। हालांकि, उन्होंने कुछ मुद्दे भी उठाए हैं, जिनपर रावत ने सोनिया गांधी से चर्चा का भरोसा दिया है। बैठक के बाद बाहर निकलने हरीश रावत ने भी इन्हीं शब्दों को दोहराया और कहा कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर ने कहा है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी जो भी फैसला करेंगी, उसका वह सम्मान करेंगे।
यदि वास्तव में दोनों पक्षों में सहमित बन गई है तो यह देखना दिलचस्प होगा कि किसने कदम पीछे खींचे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेतृत्व ने नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश में पार्टी की कमान सौंपने का मन बना लिया है और अमरिंदर ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए सोनिया गांधी को खत लिखा था।

 

Leave a Reply