Saturday, April 25, 2026
Uncategorized

इस्माइल सईद ने 3 दिन किया रेप,शादी का झांसा,भोपाल का 5 स्टार, विदिशा की नर्स

राजधानी की आलीशान होटल नूर उस सबाह जहां अक्सर फिल्म और सेलिब्रिटी से जुड़े हुए लोग आकर रुकते हैं। उस होटल में पहली बार दुष्कर्म की घटना सामने आई हैं। मुम्बई के एक व्यक्ति ने तीन दिन तक इस होटल के रूम में शादी का झांसा देकर एक नर्स के साथ दुष्कर्म किया। मामला सितंबर 2020 का है। जब कुछ दिन पहले उक्त व्यक्ति शादी करने से मुकर गया था तब नर्स पुलिस की शरण में आई।

दरअसल एक मैरिज वेबसाइट के ज़रिए मुंबई के एक युवक ने खुद को कंस्ट्रक्शन कंपनी में बड़ा अधिकारी बताया और विदिशा की एक नर्स से दोस्ती की। जान पहचान के बाद आरोपी ने नर्स को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और भोपाल मिलने बुलाया। सितंबर 2020 में आरोपी राजधानी के सबसे आलीशॉन होटल नूर-उस-सबाह में ठहरा। यहां उसने तीन दिन तक युवती को अपने कमरे में ठहराकर दुष्कर्म किया और वापस मुंबई चला गया। वही कुछ दिन पहले युवक ने नर्स से शादी करने से इंकार कर दिया है।

कोहेफिजा थाना प्रभारी अनिज वाजपेयी के अनुसार 31 वर्षीय युवती विदिशा में नर्स है। करीब एक साल पहले शादी डॉटकॉम के माध्यम से उसकी पहचान इस्माइल सैय्यद से हुई थी। वह मुंबई का रहने वाला है  और उसने खुद को कस्ट्रक्शन कंपनी में बड़े पद पर होना बताया था। दोनों के बीतचीत होती रही और मिलने के लिए वह 2020 में भोपाल आया। यहां वह होटल नूर उस सबाह में ठहरा  और उसने पीडि़ता को मिलने के लिए अपने कमरे में बुलाया।

जहां आरोपी युवक ने शादी करने का झांसा देकर तीन दिन तक उसके साथ ज्यादती की और वापस मुंबई चला गया। अभी करीब सात दिन पहले आरोपी युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर थाने पहुंची पीडि़ता ने केस दर्ज कराया है। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम मुंबई भेजने की तैयारी में है।

Leave a Reply