कटरा के माता वैष्णो देवी मंदिर के पास एक बिल्डिंग में आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग कालिका भवन के काउंटर नंबर दो के पास लगी है. आग इतनी भीषण है कि उससे उठते धुएं को दूर से देखा जा सकता है. आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है. जहां आग लगी है वह जगह माता वैष्णो देवी की गुफा से महज 100 मीटर की दूरी पर है.
बताया जा रहा है शॉर्ट सर्किट होने के कारण काउंटिंग रूम में आग लगी है. थोड़ी देर में ही आग बढ़ गई. श्राइन बोर्ड के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है. जानकारी के मुताबिक ज्यादातर आग को बुझा लिया गया है. इस मामले में श्राइन बोर्ड के सीईओ राकेश कुमार ने कहा कि स्थिति को काबू में पा लिया गया है.
Mnsnews > Uncategorized > वैष्णव देवी मंदिर के पास आग,स्थिति नियंत्रण में
You Might Also Like
ऐसे होता है कानून का दुरुपयोग,मुआवजे का खेल
September 26, 2026
क्यों पड़े हैं ये सारे ज्ञानेश कुमार के पीछे,जानिए सच
September 25, 2026
280 काफ़िर मार दिए,बोले इस्लामिक जिहादी
September 25, 2026





