निधि पासवान,निकाह को नहीं हुई राजी तो हैदर ने साथियों संग मिलकर दलित युवती का गला रेता
उत्तराखंड (Uttarakhand) के रूड़की (Roorkee) में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 19 वर्षीय निधि पासवान (Nidhi Paswan) को हैदर अली की मोहब्बत और निकाह का प्रस्ताव ठुकराने पर अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। आरोपी हैदर अली शनिवार को अपने साथियों संग निधि के घर में घुसा और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, सफरपुर गांव निवासी आरोपी हैदर अली पिछले कई सालों से निधि उर्फ हंसी को परेशान कर रहा था। वारदात गंगानगर थानाक्षेत्र के कृष्णनगर सड़क नंबर 20 की है।
निधि से एकतरफा प्यार करता था आरोपी
जानकारी के मुताबिक, हैदर अली निधि पासवान से प्यार करने का दावा करता था, जबकि निधि उससे पीछा छुड़ाने की कोशिश कर रही थी। आरोपी पिछले कई दिनों से निधि का पीछा कर रहा था। वह उसपर भद्दे कमेंट करता और उसे निकाह के लिए दबाव बनाता। एक दिन निधि ने तंग आकर हैदर का प्रस्ताव ठुकरा
Lदिया, जिसके बाद आरोपी ने अपने साथियों संग मिलकर उसकी हत्या की पूरी साजिश रच डाली।
शनिवार दोपहर को हैदर अपने दोस्तों के साथ निधि के घर पहुंचा। आरोपी को पता था कि उस वक्त निधि अपने घर पर अकेली होगी। निधि ने जैसे ही दरवाजा खोला, हैदर ने उसे पीटना शुरू कर दिया। वह उसे पीटते हुए अंदर ले गया। इसी बीच एक युवक ने उसका गल रेत दिया।
इस दौरान घर के बाहर से गुजर रहे पड़ोस के युवक को अंदर से चिल्लाने की आवाज आई। उसने आसपास के लोगों को इकठ्ठा किया और घर में कुछ गलत होने की जानकारी दी। इसी बीच 2 आरोपी तो फरार होने में कामयाब हो गए, जबकि हैदर को लोगों ने पकड़ लिया।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हैदर को हिरासत में ले लिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल निधि को परिजन शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पेपर कटर से रेता था निधि का गला
मृतका के परिजनों ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि तीनो आरोपी हैदर, आरिफ और फरहान को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से घटना में शामिल एक पेपर कटर, और एक बाइक भी बरामद की गई है।
तीनों आरोपी गिरफ्तार
साथ ही एसपी ने बताया कि घटना के 24 घंटे बाद ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, तीनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।
इससे पहले हरियाणा के बल्लभगड़ में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था। अक्टूबर 2020 में 21 साल की निकिता तोमर को उसके कॉलेज के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। वीडियो में साफ देखा गया था कि कैसे निकिता ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन जब तक वो वहां से भागती, आरोपी ने उसे गोली मार दी थी।
इस हत्याकांड में पता चला था कि तौफीक नाम का लड़का उसका काफी समय से पीछा कर रहा था और उसपर इस्लाम कबूल कर निकाह करने का दबाव बना रहा था। इस मामले में फरीदाबाद की जिला कोर्ट ने तौफीक और रेहान को दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।





