Tuesday, February 24, 2026
Uncategorized

ममता बनर्जी के 3 विधायक और गए एक मंत्री समेत

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस में भगदड़ नहीं थम रही है। बुधवार को मंत्री बच्चू हंसदा समेत दो और विधायक बीजेपी में शामिल हो गए। बच्चू हंसदा के अलावा  तेहट्टा से विधायक गौरीशंकर दत्ता ने भी दल बदल लिया है। ये दोनों टिकट काटे जाने से नाराज थे। उधर, बांग्ला फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री राजश्री राजबंशी और अभिनेता बोनी सेनगुप्ता ने भी बीजेपी का झंडा उठा लिया है।

इससे पहले सोमवार को भी टीएमसी के पांच विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे। टीएमसी विधायक सोनाली गुहा, दीपेंदु बिस्वास, रबींद्रनाथ भट्टाचार्य, जातू लाहिरी और सितल कुमार सरदार ने 8 मार्च को बीजेपी की सदस्यता ली। इनके अलावा टिकट देकर छीन लिए जाने से आहत सरला मुर्मू ने भी कुछ घंटों के भीतर ही भगवा दल में शामिल होकर टीएमसी को झटका दिया था।

ममता कैबिनेट में मंत्री रहे शुभेंदु अधिकारी, राजीब बनर्जी सहित कई बड़े नेता बीजेपी का दामन थाम चुके हैं और अब तृणमूल कांग्रेस से सत्ता छीनने को जोर लगा रहे हैं। ममता बनर्जी ने पार्टी के 291 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने दो दर्जन से अधिक मौजूदा विधायकों और कई मंत्रियों को भी टिकट नहीं दिया है। इनमें से कई अब बागी हो चुके हैं।

Leave a Reply