Tuesday, February 24, 2026
Uncategorized

ममता बनर्जी को बड़ा झटका: एक और वरिष्ठ नेता ने साथ छोड़ा,ममता का आरोप,भाजपा कांग्रेस कम्युनिस्ट मिले हुए

टीएमसी के दिग्गज नेता रबिरंजन चट्टोपाध्याय नहीं लड़ेंगे चुनाव

पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मिशन बंगाल मोड में नजर आ रही भारतीय जनता पार्टी युद्धस्तर पर अपनी तैयारियां करती दिख रही है। वहीं ममता बनर्जी ने भी अपनी जीत सुनिश्चित करने क लिए कमर कस ली है। ममता आए दिन रैलियों के माध्यम से हुंकार भर रही हैं। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कई नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद अब पार्टी के एक दिग्गज नेता ने विधानसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया है। इसे टीएमसी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में बर्धमान सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 79 वर्षीय विधायक डी. रबीरंजन चट्टोपाध्याय ने बुधवार को कहा कि वह अपनी उम्र और सेहत संबंधी मसलों की वजह से आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।चट्टोपाध्याय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर अपने फैसले की जानकारी दी और लगातार दो कार्यकाल के लिए सेवा करने का मौका देने के वास्ते उनका आभार जताया। वरिष्ठ नेता तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री भी रह चुके हैं। बंगाल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं।

बंगाल जीतेंगे और देश को भी देखेंगे, मालदा की जनसभा में ममता बनर्जी

 

कांग्रेस-सीपीएम के साथ भाजपा का हो चुका है समझौता, मालदा में बोलीं ममता बनर्जी. भाजपा से पैसे लीजिए, लेकिन वोट तृणमूल को ही दीजिए, मालदा में ममता बनर्जी की अपील. वे दंगा करेंगे और हम कुछ नहीं बोलेंगे, ऐसा कैसे हो सकता है? रायगंज में ममता बनर्जी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पश्चिम बंगाल आ रहे हैं. भाजपा की कारपेट बॉम्बिंग से परेशान तृणमूल (TMC) सुप्रीमो एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) भी काफी सक्रिय हो गयी हैं. बुधवार (10 फरवरी) को दो-दो रैलियों को संबोधित किया. इससे पहले, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ममता एवं अभिषेक बनर्जी पर जमकर हमला बोला. खड़गपुर में चाय पर चर्चा के दौरान उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर सभी लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा. बंगाल में मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. फरवरी में ही चुनाव की तारीखों (Bengal Chunav 2021 Date) की घोषणा की जा सकती है.

बंगाल जीतेंगे और देश को भी देखेंगे, मालदा में गरजीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मालदा के इंग्रेजबाजार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह बंगाल में पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनायेंगी. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस बंगाल में जीतेगी और देश को भी संभालेगी.

कांग्रेस-सीपीएम के साथ भाजपा का हो चुका है समझौता, मालदा में बोलीं ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने बुधवार को मालदा में कहा कि कांग्रेस और सीपीएम के साथ भाजपा का समझौता हो चुका है. इसलिए कांग्रेस और सीपीएम को एक भी वोट मत दीजिएगा. भाजपा दिल्ली और गुजरात से बंगाल को नियंत्रित करना चाहती है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।

Leave a Reply