Wednesday, February 25, 2026
Uncategorized

CRIME NEWS: बलात्कार कर चलती ट्रेन से फेंक दिया

मुंबई
मुंबई से सटे नवी मुंबई के वाशी इलाके में चलती लोकल में बलात्कार का मामला सामने आया है। यह घटना मंगलवार सुबह की है, जब 24 वर्षीय महिला के साथ चलती लोकल में दुष्कर्म किया गया। महिला गंभीर अवस्था में वाशी की रेलवे ट्रैक पर बेहोशी की हालत में मिली थी। इस मामले में वाशी जीआरपी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया है और आगे की छानबीन शुरू है।

इस घटना की जानकारी जयंती को तब मिली जब एक मोटरमैन ने घायल लड़की को देखा और उसके बाद स्टेशन मास्टर को बताया जिसके बाद स्टेशन मास्टर ने यह सूचना जीआरपी को बताई। जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह वाशी खाड़ी के पास रेलवे की पटरी पर यह महिला घायल अवस्था में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी।

जीआरपी ने अस्पताल में भर्ती कराया
वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर जीआरपी के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया लेकिन महिला की हालत ज्यादा नाजुक होने की वजह से उसे मुंबई के जेजे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।

इलाज के दौरान रेप की पुष्टि

जेजे अस्पताल में इलाज के दौरान मेडिकल रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि भी हुई कि महिला के साथ बलात्कार किया गया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता टिटवाला की रहने वाली है और पवई इलाके में नौकरानी का काम करती है। फिलहाल जीआरपी वाशी रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि आरोपी का कोई सुराग मिल सके।

Leave a Reply