Friday, March 14, 2025
Uncategorized

बिहार की नाबालिग का पंजाब में गैंगरेप और हत्या,सेक्युलर नेता,सेक्युलर मीडिया चुप

बिहार में इस महीने की 28 तारीख को विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान होने हैं। भाजपा ने इस मामले में केंद्रीय कैबिनेट की अपनी वरिष्ठ महिला सदस्य निर्मला सीतारमण को आगे कर दिया है, जिन्होंने कहा, “मैं यहां ऐसे मुद्दे पर बात रखने आई हूं, जिसने यहां सबका दिमाग डिस्टर्ब कर दिया है। होशियारपुर में दुष्कर्म और बिहार के प्रवासी मजदूर की 6 वर्षीया बेटी के मामले में कांग्रेस पार्टी की पूरी तरह से चुप्प है। दलित के साथ दुष्कर्म हुआ है और उसे मार डाला गया, शव को आधा जला दिया गया। और इस घटना से भाई-बहन की जोड़ी का दिल नहीं दहला, जो हर उन चुनी हुई जगहों पर जाते हैं, जहां उन्हें लगता है कि वे राजनीतिक रूप से मदद कर सकते हैं।”

सीतारमण राहुल और प्रियंका गांधी के उत्तर प्रदेश के हाथरस में पीड़िता के परिवार से मिलने का हवाला दे रही थीं, जहां एक दलित लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया गया।

सीतारमण ने हालांकि जोर देकर कहा कि दुष्कर्म की घटनाओं का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए, लेकिन उन्होंने भाई-बहन की जोड़ी पर घटना को चुनने और उसके प्रति उत्सुकता दिखाने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि क्यों नहीं दोनों पंजाब के होशियारपुर और राजस्थान गए, जहां कांग्रेस सत्ता में है।

सीतारमण ने इस मामले में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव को भी घेरा और मामले में उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कांग्रेस के साथ उनके संयुक्त कैंपेन का हवाला देते हुए कहा कि क्या आप बिहार में इस परिवार के प्रति जवाबदेह नहीं हैं।

जावडेकर-राहुल गांधी क्यों नहीं गए?

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि पॉलिटिकल टूर करने की जगह राहुल गांधी को टांडा जाना चाहिए, जहां बिहार की छह साल की बेटी के साथ इतनी बड़ी घटना हुई।

पंजाब के होशियारपुर के टांडा में 21 अक्टूबर को छः साल की दलित बच्ची से रेप और उसकी जघन्य हत्या के मामले में अब राजनीति शुरू हो गयी है और भाजपा ने कांग्रेस को इस मसले पर घेरा है। उधर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश के पुलिस प्रमुख को जांच में तेजी लाने के आदेश देते हुए जल्दी से जल्दी आरोपियों के खिलाफ अदालत में चालान पेश करने को कहा है। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने भी क्षेत्र के एसएसपी से 26 अक्टूबर तक रिपोर्ट मांगी है।

बता दें 21 अक्तूबर को जिले के गांव जलालपुर में प्रवासी मजदूर की छः साल की बेटी की कथित तौर पर रेप के बाद हत्या करके उसकी अधजली लाश हवेली में छिपाकर रख दी गई थी। पीड़िता के पिता के आरोप के मुताबिक आरोपी गुरप्रीत लड़की को अपने घर ले गया था, जहां उसने मासूम से दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद गुरप्रीत और उसके दादा सुरजीत सिंह ने उसकी हत्या कर दी। उसकी लाश को आरोपियों ने अधजली हालत में बोरी से छिपा दिया था।

पुलिस का कहना है कि लड़की का आधजला शव उनके घर से मिला था। आरोपी गुरप्रीत सिंह और उसके दादा सुरजीत सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। शुक्रवार को पुलिस दोनों को टांडा उड़मुड़ के अस्पताल में मेडिकल के लिए लेकर पहुंची थी।

घटना से गुस्साए लोगों ने अस्पताल का घेराव किया था और मांग की थी कि आरोपियों को उनके हवाले कर दिया जाए, ताकि वे खुद इन्हें सजा दे सकें।

इस बीच मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जांच में तेजी लाने के आदेश दिए हैं। सीएम अमरिंदर सिंह ने डीजीपी को मामले की छानबीन करने और अदालत में जल्दी चालान पेश करने के आदेश दिए हैं। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने भी एसएसपी से 26 अक्टूबर तक इस घटना की रिपोर्ट मांगी है।

उधर इस मामले पर राजनीति भी शुरू हो गयी है। इस मामले पर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला किया है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस यह देखकर रेप पीड़ितों के लिए आवाज उठाती है कि जहां घटना हुई है वहां किसकी सरकार है। भाजपा ने कांग्रेस से सवाल किया कि हाथरस जाने वाले 35 नेता अब कहां हैं ?

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा – ‘होशियारपुर में छः साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और उसकी लाश को जलाने का भी प्रयास किया गया। कांग्रेस पार्टी की इस विषय पर चुप्पी दुखद है, रेप को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। राहुल गांधी का होशियारपुर की घटना पर कोई ट्वीट नहीं आया। भाजपा सुनिश्चित करेगी कि परिवार के साथ न्याय हो।’

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा – ‘जो हाथरस और बाकी जगह जाते थे उनसे मैं पूछता हूं राहुल और प्रियंका गांधी टांडा क्यों नहीं जाते। राजस्थान में 10 जगह बलात्कार की घटना हुई वहां क्यों नहीं जाते।’

Leave a Reply