Tuesday, February 24, 2026
Uncategorized

पी टी उषा बन गई राज्यसभा सदस्य,पूरे देश की बधाई उड़न परी को

उड़नपरी के नाम से मशहूर भारत की सर्वकालिक महान महिला एथलीट पीटी ऊषा राज्यसभा सांसद बन गई हैं। 58 वर्षीय पीटी ऊषा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यसभा सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। राज्यसभा में 12 सदस्यों को राष्ट्रपति मनोनीत कर सकते हैं। मनोनीत किए गए सदस्य कला, साहित्य, ज्ञान, खेल और सामाजिक सेवाओं में उनके योगदान के लिए नामित किए जाते हैं।

पीएम मोदी ने दी राज्यसभा सांसद बनने पर बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व ओलंपिक ट्रैक एंड फील्ड एथलीट पीटी उषा को राज्यसभा के लिए मनोनीत होने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, पीटी ऊषा जी हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा हैं। खेलों में उनकी उपलब्धियों को सभी जानते हैं और उसकी सराहना करते हैं। लेकिन पिछले कई वर्षों से वो देश के नवोदित एथलीटों का मार्गदर्शन कर रही हैं उनका यह काम उतना ही सराहनीय है। उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर बधाई।

सचिन तेंदुलकर थे राज्यसभा के लिए मनोनीत होने वाले पहले खिलाड़ी
सचिन तेंदुलकर खेल के क्षेत्र से राज्यसभा के लिए नामित होने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। सचिन तेंदुलकर के नामित होने से पहले खेल के क्षेत्र के लोगों को राज्यसभा में भेजे जाने का प्रावधान नहीं था लेकिन उनके बाद ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम को भी राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया।

संविधान देता है राष्ट्रपति को सदस्यों को नामित करने की शक्ति
भारतीय संविधान के अनुच्छेद  80 राज्यसभा के गठन का प्रावधान करता है। इसके मुताबित राज्यसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 हो सकती है जो कि वर्तमान में 245 है। इनमें से 233 सदस्यों को विधानसभा सदस्यों द्वारा चुना जाता है। वहीं 12 सदस्यों राष्ट्रपति द्वारा निर्वाचित किया जाता है।

Leave a Reply