महाराष्ट्र के पुणे में जोमैटो डिलीवरी बॉय ने एक लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। 42 साल का रईस शेख ऑर्डर देने कोंढवा इलाके के अपार्टमेंट में गया था। जहां मौका पाकर उसने लड़की को पीछे से पकड़ लिया और गाल पर Kiss कर दिया। इसके बाद वह चला गया और लड़की को वॉट्सऐप पर मैसेज करने लगा।
परेशान लड़की ने कोंढवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद रईस को अरेस्ट कर लिया गया। हालांकि उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
पानी पीने के बहाने पकड़ा
घटना 17 सितंबर की है। 19 साल की यह लड़की कोंढवा के ही इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ती है। उसने अपने लिए खाना ऑर्डर किया था। फूड डिलीवरी के बाद रईस ने बातों-बातों में लड़की से पानी मांगा और उसके माता-पिता के बारे में पूछा। लड़की ने उसे बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ रहती है।
इसके बाद रईस ने दोबारा पानी मांगा, लड़की जैसे ही मुड़ी, उसने पीछे से पकड़ लिया और जबरदस्ती Kiss कर लिया।






